Government Schemes: खास हैं ये 2 सरकारी योजनाएं, 456 रुपये में मिलेगा लाखों का फायदा, जानें कैसे

Government Schemes: खास हैं ये 2 सरकारी योजनाएं, 456 रुपये में मिलेगा लाखों का फायदा, जानें कैसे

Government Schemes : इस वित्तवर्ष के लिए सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों ने माइक्रो इंश्योरेंस स्कीम को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) शामिल हैं। इन योजनाओं की बिक्री के लिए सरकार ने बैंकों को आदेश भी दिए हैं। इसके अलावा मुद्रा योजना और स्टैन्डअप इंडिया स्कीम के लिए भी एक टारगेट तय किया है।

पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई का लाभ देशभर में करोड़ों लोग उठा रहे हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के रिजस्टर्ड लाभार्थियों की संख्या 8.3 करोड़ है। हालांकि इसके लिए करीब 15.99 करोड़ रजिस्ट्रेशन वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2023 में हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभार्थियों की संख्या 23.9 है।

इन दोनों सरकारी बीमा योजनाओं में निवेश करने पर लाखों का लाभ होता है। हाल में सरकार ने इनके प्रीमियम राशि में इजाफा किया है। PMJJBY की प्रीमियम राशि 330 रुपये से बढ़ाकर 430 रुपये कर दिया गया है। वहीं PMSBY की प्रीमियम राशि 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये की दी गई है। दोनों योजनाओं के प्रीमियम को जोड़कर 456 रुपये होते हैं। दोनों ही योजना के तहत निवेशक की मृत्यु होने पर परिजनों को 2-2 लाख रुपये प्रदान किये जाते हैं। दोनों को मिलाकर कुल 4 लाख का रिटर्न मिलता है।

बीमा योजनाओं में आए ठहराव को दूर करने की चर्चा पिछले सप्ताह वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के साथ हुई बैठक् के दौरान की गई। इसके लिए 1 अप्रैल से एक अभियान भी शुरू किया गया है। जो 3 महीने तक चलेगा।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews