LIC का नया प्लान लॉन्च, मिलेगा 2 रुपये तक का कवरेज, ग्रुप-NGO उठा सकते हैं लाभ, जानें डिटेल 

एलआईसी ने अपना नया प्लान लॉन्च किया है। 5000 से लेकर 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है।
lic scheme

LIC New Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम ने हाल ही में अपना नया “सिंगल प्रीमियम ग्रुप माइक्रो टर्म इंश्योरेंस प्लान” को लॉन्च कर दिया है। यह एक नॉन पार्टिसिपेटिंग, नॉन लिंक्ड, ग्रुप, प्यूर रिस्क लाइफ, माइक्रो इंश्योरेंस प्लान है, जिसे खासकर एनजीओ, एसएचजी और अन्य वित्तीय वित्तीय संस्थान है।

इस प्लान सहकारी समितियां, माइक्रोफाइनेंस संस्थान, एनजीओ और अन्य वित्तीय संस्थाओं को सिंपल, फ्लैक्सिबल और किफायती जीवन बीमा प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मामूली लागत पर  सुलभ  लाइफ इंश्योरेंस सॉल्यूशन प्रदान करता है। योजना के तहत पॉलिसिहोल्डर्स को कई सुविधाओं का लाभ भी मिलता है।

कौन उठा सकता है लाभ? (Eligibility of new scheme)

एलआईसी के नए इंश्योरेंस का प्लान का लाभ नए 50 या अधिक सदस्य वाले ग्रुप उठा सकते हैं। यह समूह संगठित ग्रुप, नियुक्ता और कर्मचारी समूह और अन्य  समूहों के सदस्यों की इंश्योरेंस से जुड़ी जरूरत को पूरा करता है।

लोन सिक्योरिटी का लाभ मिलेगा (Features of Plan) 

न्यू प्लान के लाभार्थियों को अनुकूलित ऋण सुरक्षा का लाभ मिलता है। यदि वित्तीय संस्थानों में काम कर रहे व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवारों को बकाया लोन चुकाने के बोझ से मुक्त करने में यह मदद करता है।

प्लान के अन्य फीचर्स (Features of LIC Plan)

अन्य फीचर्स की बात करें तो प्लान के तहत 5000 से लेकर 2 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। सिंगल प्रीमियम एकमुश्त निवेश करना पड़ता है। पॉलिसी होल्डर को एक महीने से लेकर 10 वर्ष की टर्म  चुनने की छूट मिलती है। जीवनसाथी के लिए ज्वाइंट लाइफ कवरेज की सुविधा भी उपलब्ध है। बिना मेडिकल टेस्ट इसका लाभ उठाया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews