एलआईसी की सुपरहिट स्कीम, मिलेगी रेगुलर पेंशन की गारंटी, निवेश पर मिलेगा 3 गुना रिटर्न, जान लें कैलकुलेशन

sbi scheme

Pension Plan:  रिटायरमेंट के बाद वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम कई योजनाएं चला रहा है। इन्हीं में एक एलआईसी एसआईआईपी प्लान (LIC SIIP Plan) है। यह एक यूनिट लिंक्डइंश्योरेंस प्लान है, जो इक्विटी मार्केट से जुड़ा होता है। निवेशक अपने रिटायरमेंट के अवधि के हिसाब से पॉलिसी की अवधि को चुन सकते है। पॉलिसी मैच्योर हो जाने पर मंथली किस्तों में फंड वैल्यू को प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। इससे बुढ़ापे में भी रेगुलर इनकम मिलती रहती है।

प्लान के बारे में जानें

इस प्लान के तहत यदि पॉलिसिहोल्डर की मृत्यु मैच्योरिटी के पहले हो जाती है तो नॉमिनी या उसके परिवार को इसका लाभ प्राप्त होता है। इसमें 4 फंड ऑप्शन मिलता है। प्रदेश आयु 90 दिन से 65 वर्ष तक होती है। मैच्योरिटी आयु 10 वर्ष से 85 वर्ष तक होती है। वहीं पॉलिसी टर्म 10 वर्ष से 35 वर्ष तक होता है। 55 वर्ष के कम के उम्र में एनुअल प्रीमियम का 1 गुणा सम एश्यॉर्ड प्राप्त होता है। वहीं 55 वर्ष या इससे अधिक के उम्र में 7 गुण सम एश्यॉर्ड मिलता है। निवेश की न्यूनतम राशि सलना 40,000 रुपये, मासिक 4000 रुपये, अर्द्ध वार्षिक 22,000 ररुपये और छमाही 12,000 रुपये होती है। यदि पोर्टफोलियो अच्छा पर्फॉर्म नहीं करता तो निवेश बिना किसी कोस्ट के किसी दूसरे से इसे स्विच कर सकते हैं।

कैलकुलेशन

एसआईआईपी प्लान के तहत निवेशकों को बीमा कवर का लाभ भी मिलता है। यदि कोई व्यक्ति 21 वर्षों के लिए हर महीने 4000 रुपये जमा करता है तो  कुल निवेश की राशि करीब 10,08, 000 रुपये तक होगी। वहीं वार्षिक प्रीमियम भुगतान करने पर यह राशि 8,40,000 रुपये होगा। मैच्योरिटी के दौरान निवेशकों को करीब 35 लाख रुपये मिलते हैं। प्लान का लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइनदोनों तरीके से उठाया जा सकता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews