ग्राहकों को मिला तोहफा! इन 2 सरकारी बैंकों ने सस्ता किया लोन, 1 सितंबर से नई ब्याज दरें लागू

पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया ने सितंबर महीने की पहली तारीख को ही लोन के ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान कर दिया है। इंटरेस्ट में कटौती की गई है। आइए जानें संशोधित एमसीएलआर क्या हैं?
loan rates

AI Generated Image

अगस्त में आयोजित हुई मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। रेपो दरें अभी भी 5.5% है। इसके बावजूद कई बैंक अब तक लोन के ब्याज दरों में संशोधन कर चुके हैं। पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में बदलाव किया है। इस फैसले से एमसीएलआर से लिंक्ड लोन सस्ते होंगे। ईएमआई का बोझ भी कम होगा।

1 सितंबर को पंजाब नेशनल बैंक ने 15 बीपीएस की कटौती एमसीएलआर में की है। बैंक ऑफ इंडिया में ओवरनाइट टेन्योर को छोड़कर सभी टेन्योर के एमसीएलदरों में 5 से 15 बीपीएस तक की गिरावट का ऐलान किया है। दोनों बैंकों ने 1 अगस्त को भी एमसीएलआर अपडेट किया था।

बता दें कि एमसीएलआर एक बेंचमार्क रेट होता है, जिसके आधार पर बैंक फ्लोटिंग रेट लोन  के लिए प्याज दरों को निर्धारित करते हैं। इसमें होम, पर्सनल, व्हीकल ऋण इत्यादि शामिल हैं।

पीएनबी लोन इंटरेस्ट रेट्स 

संशोधन के बाद ओवरनाइट एमसीएलआर दरें 8.15% से घटकर 8% हो चुकी हैं। 1 महीने के लिए रेट घटकर 8.25% हो चुका है, जो पहले 8.30% था। वहीं 3 महीने के लिए दरें 8.50% से घटकर 8.45% तक पहुँच चुकी है। 6 महीने के लिए दरें 8.5%, 1 साल के लिए 8.80% और 3 साल के लिए 9 .10% हो चुके हैं।

बैंक ऑफ इंडिया एमसीएल रेट्स 

बैंक ऑफ इंडिया ने ओवरनाइट एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है। संशोधन के बाद 3 साल के लिए एमसीएलआर रेट 9% हो चुका है। 1 साल के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ लर्निंग रेट्स 8.85 प्रतिशत, एक महीने के लिए 8.30%%, 3 महीने के लिए 8.45 प्रतिशत और 6 महीने के लिए 8.70% है। इससे पहले 1 महीने के लिए दरें 8.40%, 3 महीने के लिए 8.55%, 6 महीने के लिए 8.80%, 1 साल के लिए 8.90% और 3 साल के लिए 9.15% थी।

इस सरकारी बैंक ने भी सस्ता किया लोन  

पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ बड़ौदा में कार लोन के इंटरेस्ट रेट कटौती की थी। संशोधन के बाद फ्लोटिंग कार लोन के लिए ब्याज दर 8.40% से घटकर 8.15% हो चुका है। मॉर्टरेज लोन  यानी प्रॉपर्टी पर लोन के इंटरेस्ट रेट में भी कटौती की गई है। रेट 9.85% से घटकर 9.15% तक पहुंच चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews