इस प्राइवेट बैंक ने बदली लोन की ब्याज दरें, MCLR बढ़ाया, 7 जुलाई से नए लेंडिंग रेट्स लागू, जानें डिटेल 

HDFC बैंक ने MCLR में बदलाव किया है। जिसका असर लोन और ईएमआई पर पड़ेगा। 7 जुलाई से नए लेंडिंग रेट्स प्रभावी हो चुका हैं। आइए जानें कब कितने दिन के टेन्योर पर कितना ब्याज लगेगा?
loan rates

AI Generated Image

देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक “HDFC बैंक” ने लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। 7 जुलाई से नए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स लागू हो चुके हैं। बैंक के एक साल के टेन्योर के लिए एमसीएलआर में इजाफा किया है। जबकि चुनिंदा शॉर्ट टेन्योर पर राहत मिली है, दरों में 5 बीपीएस की कटौती की गई है।

बता दें एमसीएलआर वो न्यूनतम दरें होती हैं, जिसके आधार पर बैंक विभिन्न प्रकार के लोन के लिए ब्याज दरों को निर्धारित करते हैं। इसका असर ईएमआई पर भी पड़ता है। एचडीएफसी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ओवरनाइट एमसीएल को घटाकर 8.05% कर दिया गया है, जो पहले 8.10% था।

एक साल के लिए MCLR कितना?

1 साल के टेन्योर के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग डेट्स में 5 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। पहले जहां दरें 8.40 प्रतिशत थी, अब बढ़कर 8.45% हो चुकी है। वहीं 3 साल के लिए एमसीएलआर 8.65% से बढ़कर 8.70% हो चुका है। अन्य किसी भी टेन्योर के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टेन्योर वाइज एमसीएलआर जानें 

1 महीने के लिए एमसीएलआर 8.05% पर बरकरार रहेगा। वहीं 3 महीने के लिए दरें 8.20% है। जबकि 6 महीने के टेन्योर के लिए लेंडिंग रेट 8.35% और  2 साल के लिए 8.55% पर बरकरार है। 24 जून को बैंक ने बेस रेट में 10 बीपीएस की कटौती की थी। वर्तमान में दरें 8.70% है। जबकि पिछले महीने बेंचमार्क  प्राइम लेंडिंग रेट्स को 17.30% से घटाकर 17.20% कर दिया गया था।

FD के ब्याज दरों में बदलाव नहीं 

फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.50% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वालों के लिए ब्याज दर न्यूनतम 3.25% और अधिकतम 7% है। सबसे ज्यादा रिटर्न 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने से कम के टेन्योर पर मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नए रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews