RBI एमपीसी बैठक से पहले इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया लोन पर ब्याज, MCLR में वृद्धि, 3 जून से नए रेट लागू 

पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने लोन के ब्याज दरों में संशोधन किया है। यह कदम आरबीआई मौद्रिक नीति समिति बैठक से पहले उठाया गया है। TBLR और MCLR में इजाफा हुआ है। 
Loan Rates

AI Generated Image

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की मौद्रिक नीति समिति बैठक 3 जून से शुरू होने वाली है। मीटिंग में रेपो रेट, महंगाई समेत अर्थव्यवस्था से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। रेपो रेट में बदलाव का फैसला भी लिया जा सकता है। जिसका सीधा असर लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) पर पड़ता है। इससे पहले पब्लिक सेक्टर के इंडियन बैंक ने लेंडिंग रेट्स में बदलाव का ऐलान किया है। 3 जून से लोन के लिए नई ब्याज दरें लागू होने वाली हैं।

बैंक के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कुछ टेन्योर के लिए MCLR में 10 आधार अंकों का इजाफा किया गया है। बता दें मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग (एमसीएलआर) वे न्यूनतम दरें हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन ऑफर करते हैं। बैंक द्वारा TBLR में 10-15 बीपीएस तक की वृद्धि की गई है। हालांकि बेस रेट और बीएपीएलआर में कोई बदलाव न करने का फैसला बैंक द्वारा लिया गया है।

नई MCLR दरें जानें 

3 साल के लिए एमसीएलआर को 7.40% से बढ़ाकर 8.50% कर दिया गया है। 6 महीने के लिए एमसीएलआर बढ़कर 8.75% हो चुका है, जो पहले 8.65% था। एक साल के लिए दरें 8.75% से बढ़कर 8.85% तक पहुंच चुकी हैं। अन्य किसी भी टेन्योर में को बदलाव नहीं किया गया है। ओवरनाइट एमसीएलआर 7.90% और 1 महीने के 8.20% पर बरकरार हैं।

TBLR में भी वृद्धि 

बैंक ने 3 महीने या इससे कम टेन्योर के लिए टीबीएलआर को 5.25% से बढ़ाकर 5.35% कर दिया है। वहीं 3 महीने से अधिक और 6 महीने तक के लिए टीबीएलआर बढ़कर 5.55% हो चुका है, जो पहले 5.45 प्रतिशत था। 1 साल से अधिक और 3 साल तक के लिए दरें 5.60% से बढ़कर 5.75% तक पहुंच चुकी हैं। वहीं 6 महीने से अधिक और 1 साल तक के लिए भी दरें बढ़कर 5.75% हो गई हैं।

बेस रेट और BPLR कितना है?

बीपीएलआर और बेस रेट में आखिरी बार 3 अप्रैल को संशोधन किया गया था। वर्तमान में बेस रेट 9.55% है। वहीं बीपीएलआर 13.80% पर बरकरार है। एक्सटर्नल बेंचमार्क से संबंधित लोन के लिए पॉलिसी रेपो रेट 5.25 प्रतिशत और RBLR 7.95% हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews