
AI Generated Image
अगस्त में आयोजित नीति समिति की बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। लेकिन इसके बावजूद अब तक कई बैंक लोन के इंटरेस्ट रेट (Loan Rates) में बदलाव का ऐलान कर चुके हैं। सितंबर में एचडीएफसी, BOI समेत कई बड़े और प्रसिद्ध बैंकों ने एमसीएलआर यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स में कटौती की है। होम लोन, व्हीकल, पर्सनल लोन इत्यादि के लिए नए रेट लागू हो चुके हैं।
बता दें कि एमसीएलआर एक बेंचमार्क लेंडिंग रेट होता है। जिसका इस्तेमाल बैंक फ्लोटिंग रेट लोन के ब्याज दरों को निर्धारित करने के लिए करते हैं। इसमें होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोन के लोन टेन्योर और ईएमआई पर पड़ता है। एचडीएफसी बैंक में 8 सितंबर को एमसीएलआर दरों में बदलाव किया था। वर्तमान में ओवरनाइट और एक महीने के लिए एमसीएलआर 8.55% हैं। 3 साल के लिए दरें 8.75%, 2 साल के लिए 8.70%, 1 साल के लिए 8.65, 6 महीने के लिए 8.65 प्रतिशत और 3 महीने के लिए एमसीएलआर 8.60% हैं।
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक सितंबर महीने की पहली तारीख को ही एमसीएलआर दरों को घटाया है। 5 से 15 बीपीएस तक की कटौती की गई है। ओवरनाइट एमसीएलआर 7.95% और 3 साल के लिए 9% है। एक महीने के लिए दरें 8.30%, 3 महीने के लिए 8.45%, 6 महीने के लिए 8.70% और एक साल के लिए 8.85% हैं।
इन बैंकों ने भी दी राहत
- बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ओवरनाइट एमसीएलआर में 10 बीपीएस और 3 महीने के दरों में 15 बीपीएस की कटौती की है। वर्तमान में ओवरनाइट दरें 7.85 प्रतिशत और 3 महीने के लिए 8.20% है। नए रेट 12 सितंबर से लागू हैं।
- इंडियन ओवरसीज बैंक ने 15 सितंबर को दरों कटौती की है। ओवरनाइट, 1 साल, 2 साल और 3 साल में 5 बीपीएस तक घटाया है। वर्तमान में 1 साल और 2 साल के लिए दरें 8.85% हैं।
- 3 सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया संशोधित एमसीएलआर 8 सितंबर से लागू कर चुका है। सभी टेन्योर पर 5 बीपीएस की कटौती की गई है। 1 साल के लिए दरें 8.75% हैं। ओवरनाइट दरें 8% हैं।
- आईडीबीआई बैंक ने भी 12 सितंबर को नए एमसीएलआर को लागू कर दिया है। वर्तमान में ओवरनाइट दरें 8.05 प्रतिशत और 3 साल के लिए 9.70% है।

