प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक लोन के ब्याज दरों (Loan Rates) में बदलाव किया है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ट लेंडिंग रेट्स (MCLR) में 5 से 10 आधार अंकों की कटौती की गई है। नए लेंडिंग रेट्स 7 मार्च 2026 से लागू हो चुके हैं। बता दें कि एमसीएलआर न्यूनतम ब्याज दर होती है, जिसके आधार पर बैंक किसी भी ग्राहक को लोन ऑफर करते हैं।

समय-समय पर एमसीएलआर में बदलाव होता रहता है। इसका सीधा असर ईएमआई पर भी पड़ता है। बदलाव के बाद एमसीएलआर 8.15% से लेकर 8.55% है। ओवरनाइट और 1 महीने के टेन्योर के लिए दरें 8.15% हैं, जो 8.25% थी। वहीं 3 साल के लिए एमसीएलआर 8.60% से घटकर 8.55% हो चुका है। वहीं बेस रेट और बेंचमार्क पीएलआर में आखिरी बार 26 दिसंबर 2025 को बदलाव हुआ था। वर्तमान में बेस रेट 8.80% है। वहीं बीपीएलआर 17.30% है।

टेन्योर वाइज एमसीएलआर जानें 

  • ओवरनाइट- 8.15% (पहले 8.25%)
  • 1 महीने- 8.15% (पहले 8.25%)
  • 3 महीने-8.25% (पहले 8.30%)
  • 6 महीने- 8.25% (पहले 8.30%)
  • 6 महीने- 8.35% (पहले 8.40%)
  • 1 साल- 8.35% (पहले 8.40%)
  • 2 साल- 8.45% (पहले 8.50%)
  • 3 साल- 8.55% (पहले 8.60%)

एफडी के ब्याज दरों में भी बदलाव 

बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव किया है। नई दरें 6 मार्च से लागू हो चुकी हैं। सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.50% तक इंटरेस्ट मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3.25% से लेकर 7% है। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 3 साल 1 दिन से लेकर 4 साल 7 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 21 महीने से लेकर 3 साल तक के निवेश पर 6. 45% ब्याज मिल रहा है।

55 महीने से लेकर 5 साल के एफडी पर 6.40% रिटर्न यह बैंक ऑफर कर रहा है। महीने 1 दिन से लेकर 9 महीने तक के टेन्योर पर 5.50%, 9 महीने 1 दिन से लेकर 1 साल से कम के एफडी पर 5.75% और 1 साल से लेकर 15 महीने से कम मैच्योरिटी स्लैब पर 6.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। सभी टेन्योर के लिए रेजिडेंट सीनियर सिटीजंस को 0.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक नई ब्याज दरें