आम आदमी को मिली राहत, एक बार फिर घटे LPG के दाम, देखें नए रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर गैस सिलेंडर के दाम में कटौती कर दी है। दाम में आई कमी से आम आदमी ने राहत की सांस ली है।
LPG Price

हर महीने की पहली तारीख को या तो आम आदमी की जेब को झटका लगता है या फिर उसे थोड़ी राहत मिलती है। कभी चीजों के दाम बढ़ जाते हैं तो कभी घट जाते हैं जिस वजह से हर व्यक्ति का बजट ऊपर नीचे होता रहता है। जून का पहला दिन थोड़ी राहत लेकर आया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में कटौती कर दी है।

गैस सिलेंडर की जो नई कीमत जारी की गई है उसमें 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव 24 रुपए कम हो गए हैं। 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। चलिए आपको बता देते हैं कि किस शहर में गैस सिलेंडर के दाम क्या है।

महानगरों में LPG Price

एलपीजी के नए रेट जारी होने के बाद राजधानी दिल्ली में सिलेंडर 1723.50 रुपए में मिलेगा। जो पहले 1747.50 में मिल रहा था। मुंबई में इसका रेट 1674.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में 1881 और कोलकाता में इसका रेट 1826 रुपए है। गैस सिलेंडर के दाम कम होने के बाद आम आदमी की जेब को थोड़ी राहत मिली है। इसके पहले अप्रैल में गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1762 रुपए कर दी गई थी।

आम आदमी को राहत

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आई कमी से होटल और छोटे व्यवसायियों को काफी राहत मिली है। व्यवसायों के संचालन में व्यापारी बहुत हद तक एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर करते हैं इसलिए कीमतों का काम होना उनके लिए फायदेमंद रहेगा। हालांकि केवल 10% इंडस्ट्री ही ऐसी है जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग होता है। इसके अलावा 90% एलजी की खपत घरेलू उपयोग में होती है।

घरेलू सिलेंडर की कीमत

यह लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कमी आई है। मई की शुरुआत में जब तेल कंपनियों ने भाव जारी किए थे तब 14.50 रुपए की कटौती की गई थी। इसके पहले अप्रैल में 41 रुपए की कमी देखने को मिली थी। इतने समय से घरेलू सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। लंबे समय से यह एक ही कीमत पर मिल रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews