महिलाओं के लिए खास है ये सरकारी स्कीम, 7.50% ब्याज, रिटर्न की गारंटी, 31 मार्च के बाद हो जाएगी बंद, जल्द उठाएं लाभ

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना कुछ दिनों में बंद हो सकती है। हर सरकार की स्पेशल सेविंग्स स्कीम में से एक है। आकर्षक रिटर्न भी मिलता है। आइए जानें कौन और कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं?
savings account interest rates

AI Generated

महिलाओं के लिए केंद्र और राज्य सरकार कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना (Mahila Samman Savings Certificate Scheme ) है। महिलाओं के लिए इस सावधि जमा योजना की शुरुआत अप्रैल 2023 में की गई है। दो साल का टेन्योर पूरा होने वाला है, योजना की डेडलाइन नजदीक है। 31 मार्च 2025 तक के बाद यह स्कीम बंद हो सकती है।

इस स्कीम के तहत सलाना 7.50% चक्रवर्ती तिमाही ब्याज मिलता है। बैंक ऑफ़ इंडिया, एसबीआई, बैंक ऑफ़ बड़ौदा समेत कई बैंक और पोस्ट ऑफिस यह स्कीम ऑफर कर रही है। महिलाओं और लड़कियों के लिए यह एक रिस्क फ्री स्कीम है, जो रिटर्न की गारंटी भी देती है। इच्छुक निवेशक डेडलाइन खत्म होने से पहले इसका लाभ उठा सकते हैं।

कितना कर सकते हैं निवेश?

महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना  के लिए निवेश की न्यूनतम राशि 1000 रुपये है। ग्राहक 100 के मल्टीपल में इन्वेस्ट कर सकते हैं। निवेश की अधिकतम 2 लाख रुपये है। स्कीम के तहत एक व्यक्ति तीन महीने के अंतराल में एक से अधिक खाते खोल सकता है। लेकिन अधिकतम निवेश राशि 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

स्कीम से जुड़ी अन्य बातें 

खाताधारक 1 वर्ष 1खत्म होने के बाद पत्र शेष राशि का अधिकतम 40% तक निकाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रीमेच्योर निकासी फार्म भरना पड़ता है। 4 नॉमिनी की सुविधा भी उपलब्ध है। योजना का लाभ कोई भी व्यक्तिगत महिला उठा सकती है। नाबालिक के नाम पर अभिभावक भी खाता खोल सकते हैं।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

निवेशकों के पास आईडी प्रमाण और पता प्रमाण पत्र होना चाहिए। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड आधार कार्ड अनिवार्य है। केवाईसी दस्तावेजों की जरूरत भी पड़ती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी स्कीम, शेयर मार्केट, एफडी इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews