Mahindra THAR : नई रेंज के साथ मार्केट में पेश, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप

Mahindra THAR : नई रेंज के साथ मार्केट में पेश, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप

Mahindra THAR New Range : देश की टॉप ऑटोमोबाइल कंपनी में से एक महिंद्रा ने आज थार की नई रेंज पेश की है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसकी डिटेल शेयर की है, कंपनी ने नई थार की कीमत 9.99 लाख रुपये रखी है , महिंद्रा थार ने अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर “Apologies for making it even more irresistible” कैप्शन के साथ इसे इंट्रोड्यूस किया है ।

रोमांचक होगी लाइफस्टाइल

महिंद्रा थार (Mahindra THAR) की नई रेंज सामने आने के बाद इस सेगमेंट की एसयूवी की शौकीनों के लिए कम बजट में शानदार गाड़ी का ऑप्शन मिल गया है। कंपनी का मानना है कि थार की नई रेंज (Mahindra THAR New Range) युवाओं के साथ खासकर ऐसे लोगों को बहुत पसंद आएगी जो लाइफस्टाइल को रोमांचक बनाना पसंद करते हैं।

इंजन है दमदार

Mahindra ने THAR की नई रेंज में थार 2WD में 1.5-लीटर डीजल इंजन लगाया है, इसका इंजन 117hp का मैक्सिमम पावर देता है और 300Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, कंपनी के मुताबिक  इसका इंजन सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। अगर आपको डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मॉडल चाहिए तो थार 4X4 मॉडल लेना होगी। इसमें एक और इंजन ऑप्शन है जिसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, यह इंजन 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसका इंजन 152hp का मैक्सिमम पावर देता है और 320Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं।

इस दिन से शुरू होगी डिलीवरी

गौरतलब है कि महिंद्रा ने अपनी नई रेंज वाली थार (Mahindra THAR New Range 2023) को जिस शुरूआती कीमत पर पेश किया है, वह कीमत पहली 10 हजार यूनिट की बुकिंग पर ही लागू होगी, कंपनी के मुताबिक नई रेंज वाली महिंद्रा थार की डिलीवरी 14 जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगी।

कीमत और कलर्स

नई रेंज वाली थार (Mahindra THAR 2023) दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराई जा रही है, एक है ब्लेजिंग ब्रोंज और दूसरा एवरेस्ट व्हाइट। इसे दो इंजन ऑप्शन 1.5 लीटर डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल में पेश किया है। टर्बो पेट्रोल की कीमत 13.49 लाख रुपये रखी गई है. यह AX (O) और LX ट्रिम्स में उपलब्ध है. Mahindra Thar के 4X4 मॉडल की क्षमताओं को और मजबूत किया गया है. अब इसमें एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफ्रेंशियल शामिल किया गया है.

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews