दो दिन बाद खुलेगा इस कंपनी का IPO, 27 मार्च तक निवेशक लगा पाएंगे दांव, यहाँ जानें डिटेल्स

दो दिन बाद खुलेगा इस कंपनी का IPO, 27 मार्च तक निवेशक लगा पाएंगे दांव, यहाँ जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: मैडन फॉर्जिंगस लिमिटेड 23 मार्च को अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोलने जा रहा है। कंपनी फेरस मेटल प्रॉडक्ट्स का उत्पादन और बिक्री करती है। साल 2005 से ही यह कारोबार कर रही है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कंपनी के तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं। जहां सलाना 50,000 टन का उत्पादन होता है। प्रेस्टीज टीटीके, एवरेस्ट, यूएम ऑटो इत्यादि के कारखानों में अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री करती है। पूरी दुनिया में इसके 450+B2B ग्राहक हैं।

ये है आईपीओ की वजह

विनिर्माण सुविधाओं के समेकन और विस्तार, वर्किंग कैपिटल, समान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और इश्यू के खर्चों के लिए Maiden Forgings Limited अपना आईपीओ ला रहा है। कंपनी के प्रोमोटर्स निशांत गर्ग और निवेदिता गर्ग हैं।

IPO की डिटेल्स

ऑफरिंग के जरिए कंपनी 23.84 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखती है। कुल 3,784, 000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी किया जाएगा। जिसके लिए प्राइस बैंड 60 रुपये से लेकर 63 रुपये प्रति शेयर है। निवेशकों को एक लॉट की बोली लगाने की अनुमति होगी। प्रत्येक लॉट में 2000 शेयरों को शामिल किया गया है।

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियाँ

मैडन फॉर्जिंगस लिमिटेड आईपीओ 23 मार्च को खुलेगा। 27 मार्च तक निवेशक दांव लगा पाएंगे। 31 मार्च को अलॉटमेंट का बेसिस होगा। 3 अप्रैल को रिफंड्स की शुरुआत होगी। 6 अप्रैल को इसकी लिस्टिंग होगी। IPO की लिस्टिंग बीएसई और एसएमई पर हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews