रक्षाबंधन से पहले सरकार ने दिया महिलाओं को तोहफा, नई स्कीम लॉन्च, हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये, ऐसे उठायें लाभ 

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन की शुरुआत हो चुकी है। जुलाई और अगस्त महीने की किश्त जारी की गई है। हर 3 साल पर मुफ़्त एलपीजी सिलेंडर का लाभ भी मिलता है।
Mahila Samridhi Yojana

Majhi Ladki Bahin Scheme: रक्षाबंधन से पहले महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं के लिए घोषणा कर दी है। 17 अगस्त को एकनाथ शिंदे की सरकार ने “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन” स्कीम लॉन्च कर दिया है। योजना के तहत 21 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की महिलाओं को खाते में 1500 रुपये प्राप्त होंगे। जुलाई और अगस्त माह की किश्त जारी भी हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि बजट में राज्य सरकार इस स्कीम का ऐलान किया था।

 ऐसे उठायें लाभ

माझी लाडकी बहिन योजना का लाभ  ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उठाया जा सकता है। ऑफलाइन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ग्राम सेवक जैसे स्थानीय अधिकारी  के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नारी शक्ति दूत ऐप को डाउनलोड करें। इस ऐप को ओपन करके लॉगिन इन करें, जिसके लिए कुछ सामान्य जानकारी दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी। ऐप के होम पेज पर मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद  एप्लीकेशन फॉर्म कोअच्छे से भरे और जमा करें।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी की जरूरत 

स्कीम का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। विकलांगता प्रमाण पत्र और विधवा प्रमाण पत्र वैकल्पिक होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews