Saving Scheme: सरकार की धांसू स्कीम, डबल हो जाएगा आपका पैसा, रोजाना करें 200 रुपये की बचत

money saving tips

Money Saving Scheme: आजकल के दौर में पैसों की बचत करना आसान काम नहीं है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। खाने-पीने की चीजों, कपड़े, पढ़ाई-लिखाई इत्यादि जरूरी चीजों के दाम आसमान छु रहे हैं। ऐसे में मनी सेविंग के लिए बेहतरीन स्ट्रैटिजी कि जरूरत पड़ती है। सही जगह इनवेस्टमेंट करके बड़ा फंड बनाया जा सकता है। सरकार भी कुछ बचत योजनाएं चला रही है, इसमें सुरक्षा के साथ-साथ शानदार रिटर्न की गारंटी मिलती है। यदि अपना पैसे डबल करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) आपके काम आ सकती है।

स्कीम के बारे में

इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। 5 वर्ष के टाइम डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है। दरें 7.5% है। इस स्कीम के तहत ज्वाइंट अकाउंट खुलवाया जा सकता है। 3 अडल्ट भी खाता खुलवा सकते हैं। इनकम टैक्स एक्ट के धारा 80सी के तहत टैक्स छूट भी मिलता है। निवेश की न्यूनतम राशि 1000 रुपये है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है।

ऐसे डबल होगा पैसा

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम के तहत 9 साल 6 महीने यानि 114 महीने में डबल रिटर्न मिलता है। इसके लिए निवेशकों को 5 लाख रुपये का निवेश करना पड़ता है। जिसपर 7.5 फीसदी ब्याज मिलता रहता है। बता दें कि टीडी को 5 वर्षों तक एक्सटेन्ड करने कि सुविधा मिलती है। यदि कोई व्यक्ति 5 वर्षों के लिए 5 लाख का निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी के दौरान 7,24,974 रुपये मिलते हैं। इस हिसाब से व्यक्ति को रोजाना करीब 200 रुपये की बचत करनी होगी। जिसमें केवल ब्याज ही 2, 24,974 रुपये होता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश कि सलाह नहीं देता है।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews