जनवरी 2026 में होंगे बैंकिंग से जुड़े 6 बड़े बदलाव, जरूर जान लें नए नियम, देखें खबर

आरबीआई ने क्रेडिट स्कोर अपडेट के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है। कई बैंकों ने क्रेडिट और डेबिट से जुड़े बदलाव किए हैं। सेविंग्स अकाउंट के नियमों में बदलाव हुआ है। आइए एक-एक कर इन नियमों को जानें- 
banking new rules

नए साल की शुरुआत में बैंकिंग से जुड़े कई बदलाव होने वाले हैं। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और एटीएम के नए नियम (New Banking Rules) लागू होंगे। बैंकों ने इसकी घोषणा कर दी है। खाताधारकों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। एचडीएफसी बैंक ने डेबिट कार्ड बेनेफिट्स और फीचर्स से जुड़े बदलाव किए हैं। इसके अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियमों का ऐलान किया है। सभी नियम जनवरी 2026 में ही लागू होंगे। हालांकि तारीख अलग-अलग होगी।

आरबीआई के निर्देशानुसार सभी बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों को हर 14 दिन पर क्रेडिट ब्यूरो को जानकारी शेयर करनी होगी। इससे क्रेडिट स्कोर समय पर अपडेट होगा। लोन लेने में भी आसानी होगी। यह बदलाव 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी  जारी किया है।

डेबिट कार्ड से जुड़े बदलाव 

प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े नियम बदल दिए हैं। प्रत्येक तिमाही में 10 हजार रुपये तक खर्च करने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी पर कार्यदिवस के भीतर एसएमएस और ईमेल प्राप्त होगा। जिसमें लाउंज एक्सेस वाउचर का दावा करने के लिए एक लिंक शेयर किया जाएगा। ग्राहकों को इस लिंक पर क्लिक करके वाउचर को क्लेम करना होगा। फिर मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर 12 से 18 अंकों का वाउचर कोड मिलेगा।

लाउंज में एंट्री के समय इस कोड को दिखाना होगा। मिलेनियम, टाइम्स और गीगा डेबिट कार्ड धारकों को तिमाही में एक लाउंज विजिट की सुविधा मिलेगी। प्लेटिनम डेबिट कार्ड और बिजनेस डेबिट कार्ड पर तिमाही विजिट की संख्या 2 होगी। इंफिनिटी डेबिट कार्ड के लिए लाउंज विजिट की संख्या 4 है। यह बदलाव 10 जनवरी से लागू होगा।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने डॉमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस से जुड़े बदलाव किए हैं। 1,499 रुपये और 2,999 रुपये सलना फीस वाले क्रेडिट कार्ड्स के लिए नए नियम 10 जनवरी 2026 से लागू होंगे। जहां एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस प्रोग्राम को नेटवर्क पार्टनर संभालते हैं। लाउंज एक्सेस के लिए पात्र कार्ड्स को दो सेट में विभाजित किया गया है- सेट-ए और सेट-बी। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लाउंज पीओएस टर्मिनल पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड दिखाना होगा। वीजा और रुपे कार्ड पर 2 रुपये चार्ज लगेगा। मास्टरकार्ड के लिए अस्थायी फीस 25 रुपये होगी।

इन बैंकों ने भी बदले क्रेडिट कार्ड के नियम 

ICICI बैंक: – आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड प्वाइंट्स, डायनैमिक करेंसी कन्वर्जन फीस, एड ऑन कार्ड फीस समेत कई सेवाओं में बदलाव किया है। नए नियम 15 जनवरी से लागू होंगे। 200 रुपये के प्रत्येक रिटेल ट्रांजेक्शन पर 6 रिवार्ड्स मिलेंगे, यह बदलाव आईसीआईसीआई बैंक Emeralde क्रेडिट कार्ड पर लागू होगा।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक: 18 जनवरी से IDFC अश्व और मयूरा क्रेडिट कार्ड धारकों को अब 10X नहीं बल्कि 5X रिवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। न्यूनतम राशि का भुगतान न होने पर यह सुविधा नहीं मिलेगी। क्लासिक, सिलेक्ट और वेल्थ क्रेडिट कार्ड के लिए अब 20 हजार रुपये के मासिक खर्च पर 10X रिवार्ड्स मिलेंगे। यह बर्थडे स्पेन्ड पर भी लागू होगा।

इंडसइंड बैंक खाते से जुड़े नियम 

इंडसइंड बैंक ने करंट और सेविंग्स अकाउंट से जुड़े कई बदलाव किए हैं, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे। क्वार्टरली इनएक्टिव चार्ज को हटाने का फैसला बैंक ने लिया है। वर्तमान में यह चार्ज 200 प्रति क्वार्टर है। इनवार्ड चेक रिटर्न के लिए शुल्क को 450 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा आरटीजीएस या एनईएफटी शुल्क में भी बदलाव हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews