New Rules: 1 सितंबर से बदल जाएंगे ये 6 नियम, क्या होगा नया? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

1 सितंबर से कई बदलाव होने जा रहे हैं। क्रेडिट कार्ड, एटीएम, डाक समेत कई नए नियम लागू होंगे। इसका सीधा असर आमजन से जेब पर पड़ेगा। आइए जानें क्या-क्या बदलेगा?
new rules from september 1 2025

कुछ दिनों में सितंबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। इसी के साथ कई वित्तीय बदलाव भी होंगे। इस लिस्ट में क्रेडिट कार्ड, एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट और रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन शामिल हैं। इसके अलावा कई बैंक भी अगले महीने फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन के ब्याज दरों में भी बदलाव कर सकते हैं। इसकी जानकारी आमजन को होनी चाहिए। ताकि बाद में कोई परेशानी न हो।

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। जो ग्लोबल मार्केट में हो रहे उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। अगस्त में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती की गई थी। सितंबर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

इंडिया पोस्ट से जुड़े नए नियम (New Rules)

डाक विभाग ने डॉमेस्टिक रजिस्टर्ड पोस्ट और स्पीड पोस्ट सर्विस के मर्जर का ऐलान कर दिया है। यह नियम 1 सितंबर से लागू होगा। मतलब यदि आप रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए कुछ भी भेजेंगे तो यह स्पीड पोस्ट के तौर पर डिलीवर होगा।

क्रेडिट कार्ड नए नियम 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। 1 सितंबर से कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड यूजर्स को डिजिटल गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म, मर्चेंट्स और सरकारी लेनदेन या वाले खर्चों रिवार्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा। एचडीएफसी बैंक ने यह बदलाव जुलाई 2025 में ही लागू कर दिया था।

इन नियमों को भी जान लें 

  • सेबी ने रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन (आरपीटी) से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, जो 1 सितंबर से लागू होगा। संशोधित मानकों के तहत आरपीटी की शर्तें सूचीबद्ध कंपनी के हित में है, इसकी कंपनी प्रबंधन को देनी होगी। किसी बाहरी पार्टी से मूल्यांकन या अन्य रिपोर्ट भी जरूरी कर दिया गया है। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।
  • चांदी के गहनों के लिए हॉलमार्किंग नियमों में बदलाव होने जा रहा है। ग्राहकों को अब हॉलमार्क वाले गहने या बिना हॉलमार्क वाले ज्वेलरी को खरीदने का ऑप्शन दिया जाएगा।
  • सितंबर की शुरुआत में एटीएम से पैसों की निकासी से संबंधित नियम भी सितंबर मएब बदल सकते हैं। कई बैंक नए शुल्क लगा सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews