बैंक की छुट्टियां : जल्द पूरे कर लें सारे काम, 26 अक्टूबर से 3 नंवबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित कार्य हो सकते है प्रभावित

बैंक बंद होने पर आप ट्रांजेक्शन के लिए आप यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूपीआई सर्विस पर छुट्टी के दिन कोई असर नहीं रहता, मोबाइल बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
bank holiday 2026

October November Bank Holidays : बैंक यूजर्स के लिए काम की खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 26 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। लगातार छुट्टियों के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है।हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान आप ऑनलाइन सेवाएं के साथ नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा का उपयोग कर सकते है।

खास करके 31 अक्टूबर दिवाली के दिन आंध्र प्रदेश, गोवा, दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, वही 1 नवंबर (शुक्रवार) को कुछ अतिरिक्त क्षेत्रीय अवकाश होंगे।इन छुट्टियों के अलावा रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

RBI की वेबसाइट के मुताबिक

  • 26 अक्टूबर (चौथा शनिवार): परिग्रहण दिवस (जम्मू-कश्मीर)।
  • 27 अक्टूबर: रविवार
  • 31 अक्टूबर (गुरुवार): दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा/सरदार पटेल जयंती
  • 1 नवंबर दिवाली
  • 2 नवंबर गोवर्धन पूजा
  • 3 नवंबर भाई दूज रविवार

इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • नेट बैंकिंग: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • यूपीआई : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • मोबाइल बैंकिंग: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • एटीएम सेवाएं: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews