PAN-Aadhaar Link: आधार-पैन से लिंक है या नहीं? ,ऐसे चेक करें स्टेटस, 31 दिसंबर है लास्ट डेट, जानें कैसे करवाएं

PAN -AADHAAR LINK: पैन कार्ड, एक दस डिजिट का नंबर होता है जो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है। इसका उपयोग बैंकिंग, आयकर रिटर्न फाइलिंग और अन्य वित्तीय लेन-देन में किया जाता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने भारतीय कर कानूनों के तहत पैन-आधार को लिंक करना अनिवार्य किया है।
PAN Aadhaar Link

अगर आपने अब तक अपना आधार-पैन लिंक (Aadhaar-PAN Link) नहीं किया है, तो जल्द करा लें। आधार-पैन लिंक की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। अगर आप ऐसा करने से चूक जाते हैं तो फिर आपका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो सकता है। इसके अलावा टैक्सपेयर्स को आईटीआर भरने, ई-केवाईसी, रिफंड पाने, म्यूचुअल फंड में निवेश, बैंक में खाता खोलना या निवेश जैसे कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने भारतीय कर कानूनों के तहत आधार-पैन लिंक करना अनिवार्य किया है। केन्द्र सरकार ने भी स्प्ष्ट किया है कि अगर किसी का आधार-पैन लिंक नहीं है तो वह वैलिड नहीं रहेगा। आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल के माध्यम से आप बिना लॉग-इन किए या लॉग-इन करके, दोनों ही तरीकों से पैन-आधार कार्ड-पैन लिंक का स्‍टेटस पता कर सकते हैं।

कैसे पता करें आधार कार्ड -पैन कार्ड लिंक है या नहीं

  • स्टेप 1. सबसे पहले आपको आयकर विभाग के टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल incometax.gov.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब यहां आपको Quick Links का एक सेक्शन मिलेगा।
  • स्टेप 3. इसमें आपको नीचे स्क्रॉल करने पर Link Aadhaar Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4. अब आपके सामने एक नया टैब खुलेगा जहां आपको अपना पैन और आधार नंबर डालना होगा।
  • स्टेप 5. इसके बाद आप नीचे लिखें View Link Aadhaar Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6. अब आपके सामने एक मैसेज पॉप-अप होगा जिसमें आपके पैन-आधार लिंक का स्टेटस (Your PAN is already linked, Linking request sent to UIDAI और PAN not linked) लिखा होगा।

आधार कार्ड-पैन कार्ड लिंक स्टेटस SMS से भी कर सकते हैं पता

अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो भी आप मैसेज के जरिए अपने आधार-पैन लिंक का ताजा स्टेटस जांच सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में मैसेजिंग ऐप खोलना होगा। अब UIDPAN <आधार नंबर> <पैन नंबर> लिखें। इसे 567678 या फिर 56161 पर भेज दें। आपको तुरंत SMS से कन्फर्मेशन मिल जाएगा।

कैसे लिंक करें आधार कार्ड-पैन कार्ड?

  • सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाना होगा।
  • यहां ‘क्विक लिंक’ वाले सेक्शन में जाकर ‘लिंक आधार’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब 10 अंकों का पैन कार्ड नंबर और आधार कार्ड नंबर भरना होगा।
    इसके बाद आपको ‘Validate’ वाले बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर अपना पूरा नाम भरें, जो पैन कार्ड में है, भरना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे यहां पर दर्ज करें।
  • फिर आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है।
  • कुछ समय में आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews