1 अप्रैल से PAN Card बनवाने के नियमों में होने जा रहा है बदलाव, Aadhaar Card के अलावा देने होंगे ये भी डॉक्यूमेंट्स

PAN Card New Rule: 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आपको आधार के साथ कुछ और डॉक्यूमेंट्स की भी जरूरत पड़ेगी, क्योंकि बुधवार से नया पैन कार्ड बनवाने के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर विस्तार से...
pan card

अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है और नया बनवाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। 1 अप्रैल 2026 (फाइनेंशियल ईयर 2026-27) से पैन कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत नया PAN कार्ड बनवाने के लिए केवल आधार-आधारित आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आधार के साथ-साथ कई अन्य दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ेगी।

दरअसल, 1 अप्रैल 2026 से नए पैन कार्ड के आवेदन के लिए आधार के साथ-साथ एक अतिरिक्त जन्म तिथि (DOB) प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। इसमें आप मतदाता पहचान पत्र (Voter ID), जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं की मार्कशीट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी हलफनामा (Affidavit) दे सकते हैं।

नए नियमों के तहत, पैन कार्ड पर नाम आपके आधार रिकॉर्ड के अनुसार रखा जाएगा। यदि आपके आधार और पुराने आवेदन में नाम अलग है, तो उसे ठीक करना होगा। अगर आपके आधार और अन्य दस्तावेजों में नाम की स्पेलिंग अलग है, तो आपका आवेदन अटक सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि पैन अप्लाई करने से पहले अपने आधार की जानकारी अपडेट कर लें।  1 अप्रैल के बाद पुराने फॉर्म (जैसे Form 49A और 49AA)  स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही नए आवेदन फॉर्म जारी किए जाएंगे।

पैन कार्ड बनाने के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

पैन कार्ड यानि परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number- PAN) एक दस डिजिट का नंबर होता है जो आयकर विभाग जारी करता है। पैन कार्ड एक भौतिक कार्ड है जिसमें नाम, जन्म तिथि, पिता या पति या पत्नी का नाम और फोटो होता है। इसका उपयोग बैंकिंग, आयकर रिटर्न फाइलिंग, और अन्य वित्तीय लेन-देन में किया जाता है।आइए जानते हैं नया पैन कार्ड बनवाने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी…

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • 10वीं का सर्टिफिकेट
  • मजिस्ट्रेट द्वारा वेरिफाइड एफिडेविट
  • अन्य सरकारी दस्तावेज
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews