5 अप्रैल को खुलेगा इस कंपनी का IPO, 12 अप्रैल तक निवेशक लगा पाएंगे दांव, यहां जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: नॉन-ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए Forging प्प्रॉडक्ट्स का उत्पादन करने वाली जल्द ही अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने वाली है। कंपनी नाम Pattech Fitwell Tube Components Limited है। साल 2012 से ही कंपनी इस सेक्टर में काम कर रहा हा। 5 अप्रैल को आईपीओ की ओपनिंग होगी। निवेशक 12 अप्रैल तक दांव लगा पाएंगे।

प्राइस बैंड और साइज़

कंपनी 12 करोड़ रुपये का फंड को कलेक्ट करने के लिए कुल 2,400,000 शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी करेगी। इश्यू का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। वहीं प्राइस बैंड 50 रुपूए प्रति शेयर है।

ये हैं प्रोमोटर्स

भरतभाई जीवराजभाई लिम्बानी और जयसुखभाई पोपटभाई लिम्बानी कंपनी के प्रोमोटर हैं। निवेशक 1 लॉट की बोली लगा पाएंगे। प्रत्येक लॉट में 3000 शेयरों को शामिल किया गया है।

आईपीओ का कारण

वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं की फंडिंग और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए कंपनी अपना आईपीओ ला रही है।

लिस्टिंग की जानकारी

इसकी लिस्टिंग 21 अप्रैल, 2023 को एनएसई और एसएमई पर हो सकती है। बिगशेयर सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड आईपीओ का रजिस्ट्रार है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews