रिटायरमेंट के बाद होगी ठाठ, हर महीने मिलेगी पेंशन, जानें पोस्ट ऑफिस की MIS या एलआईसी जीवन शांति कौन-सी स्कीम है बेहतर

sbi scheme

Pension Plan: रिटायरमेंट के पहले इसकी प्लानिंग करना बहुत जरूरी होता है। आपकी छोटी-सी भूल आपके “Golden Years” को बर्बाद कर सकती हैं। पेंशन प्लान वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सुरक्षा की गारंटी देता है। इस जरिए उन्हें हर महीने इनकम मिलती रहती है। इससे उनके जीवन में सैलरी की कमी पूरी होती है। साथ ही जीवन का आनंद उठाने का अवसर मिलता है। एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी और पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office MIS vs LIC Jeevan Shanti) ऐसे ही पेंशन प्लांस में से एक है। खास बात यह है कि इन दोनों योजनाओं में कम निवेश पर भी निवेशक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। रिटर्न की गारंटी भी मिलती है। आइए जानें इन दोनों योजनाओं में से आपके लिए कौन-सी स्कीम बेहतर साबित होगी-

योजना के बारे में

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक छोटी बचत योजना है, जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है। वर्तमान में इसपर 7.4% ब्याज मिल रहा है। स्कीम के तहत निवेशकों को लंबे समय तक मंथली इनकम मिलती है। वहीं एलआईसी जीवन शांति इनवेस्टमेंट और पेंशन प्लान है। इसमें डिफर्मेंट पीरियड पूरा होने के बाद जिंदगी भर पेंशन मिलती है। दोनों ही योजनाओं में पति-पत्नी एक साथ खाता खुलवा सकते हैं। एमआईएस के तहत दोनों लोग ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। एलआईसी की जीवन शांति में भी ज्वाइंट लाइफ का विकल्प मिलता है।

कौन और कैसे उठा सकता है लाभ?

एमआईएस में 5 वर्षों तक निवेश करना पड़ता है। जीवन शांति में मैच्योरिटी की उम्र 31 से 80 वर्ष होती है। एलआईसी के इस स्कीम में वार्षिक/अर्द्धवार्षिक/त्रैमासिक/मासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान किया जाता है। वहीं एमआईएस में रेगुलर प्रीमियम पेमेंट का विकल्प मिलता है। 30 से 79 वर्ष का कोई भी व्यक्ति जीवन शांति का लाभ उठा सकता है। वहीं एमआईएस का लाभ उठाने की उम्र न्यूनतम 10 वर्ष होती है। एमआईएस स्कीम ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। वहीं जीवन शांति स्कीम का लाभ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से उठाया जा सकता है।

टैक्स छूट

एलआईसी जीवन शांति में निवेश करने वालों को टैक्स छूट का लाभ मिलता है। लेकिन एमआईएस में टैक्स छूट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

निवेश की सीमा

एलआईसी जीवन शांति में कम से कम 1, 50,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। इनवेस्टमेंट की कोई सीमा नहीं होती है। वहीं एमआईएस में सिंगल निवेशक 9 लाख और ज्वाइंट निवेशक 15 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। एमआईएस में मात्र 1000 रुपये से शुरुआत कर सकते हैं। वहीं जीवन शांति में भी मंथली प्रीमियम कम से कम 1000 रुपये होता है।

5 लाख से निवेश पर कितनी मिलती है पेंशन?

एमआईएस में 5 लाख के निवेश पर करीब 3000 रुपये की मंथली इनकम मिलती है। वहीं जीवन शांति में यदि कोई 35 वर्षीय व्यक्ति 5 वर्षों के डिफ़र्डमेंट पीरियड के लिए 5 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे करीब 3408 रुपये मिलते हैं। किसी भी पेंशन प्लान का चयन आप सहूलियत और जरूरतों पर निर्भर करता है। कमाई और खर्चों का हिसाब करके आप किसी भी योजना को चुनने का निर्णय लेते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews