बुढ़ापे का सहारा बनेगा एलआईसी का ये प्लान, मिलेगी 58,000 रुपये मंथली पेंशन, 3 हजार से निवेश शुरू, जानें पूरा कैलकुलेशन

LIC Pension Plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद नौकरी नहीं रहती, सैलरी भी नहीं आती। इस स्थिति में पेंशन ही आय का एकमात्र स्रोत रहता है। मार्केट में अलग-अलग प्रकार की पेंशन प्लान उपलब्ध है। एन्युटी, यूएलआईपी ट्रेडिशनन्, एनपीएस इत्यादि। इन प्लांस चयन निवेशक अपनी सहूलियत के हिसाब से कर सकते हैं। अपने खर्चे और कमाई को मैनेज करके अपनी बची हुई रकम को को फ्यूचर के सेव कर सकते हैं। एलआईसी भी वर्तमान में इस पेंशन प्लान चल रहा है, जिसमें से एक पेंशन प्लस प्लान है।

प्लान के बारे में विस्तार से जानें

यह एक मार्केट-लिंक्ड फंड है, जो निवेश किए गए राशि को बढ़ाकर रिटर्न देता है। पॉलिसीहोल्डर को सिंगल प्रीमियम अमाउंट का भुगतान कर सकते हैं। इडके अलावा मासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक और छमाही प्रीमियम भुगतान का विकल्प भी दिया जाता है इसका सिंगल प्रीमियम के न्यूनतम राशि 1 लख रुपये होती है। वहीं वार्षिक प्रीमियम भुगतान के लिए न्यूनतम राशि 30000 रुपये अर्धवार्षिक प्रीमियम के लिए 16000 रुपये, छमाही के लिए 9000 रुपये और मासिक प्रीमियम राशि न्यूनतम 3000 रुपये होती है। 25 इस वर्ष से लेकर 75 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति पॉलिसी को खरीद सकता है। यह 35 से लेकर 85 वर्ष की उम्र में मैच्योर हो जाती है। पॉलिसी टर्म 10 साल से लेकर 42 साल का होता है। पेंशन की राशि आपके निवेश पर निर्भर करती है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। ऑनलाइन एलआईसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर इसका लाभ उठाया जा सकता है। एलआईसी एजें,  ब्रोकर या बैंक के माध्यम से यह प्लान उपलब्ध नहीं होता। प्लान के तहत फंड में निवेश के लिए चार विकल्प दिए जाते हैं। जिसमें पेंशन बॉन्ड फंड, पेंशन सुरक्षित निधि, पेंशन बैलेंस फंड और पेंशन ग्रोथ फंड शामिल है। सबके लिए रिटर्न और जोखिम दोनों अलग होता है।

ये है कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति हर साल 30000 रुपये की रकम निवेश 42 साल में वह 12.7 लख रुपये का इन्वेस्टमेंट करता है। यह रकम मैच्योरिटी के समय 59, 92,991 रुपये तक पहुंच जाती है। इस हिसाब से पॉलिसी होल्डर को हर साल 7, 06, 928 रुपये की  पेंशन मिलती है यानी हर महीने 58000 तक की पेंशन मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम या प्लान में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews