Pension Plan: 60 के बाद होगी ठाठ, 10 हजार रुपये मंथली पेंशन के साथ मिलेगा बीमा का लाभ, ये स्कीम करेगी मदद

pension plan

Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा करना सुनिश्चित करता बहुत जरूरी होता है। ऐसा न करने पर भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वृद्धावस्था में शरीर परिश्रम करने योग्य नहीं होता है। साथ ही मेडिकल और अन्य खर्चें भी बढ़ जाते हैं। भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। अलग-अलग प्लेटफ़ॉर्म पर अलग स्कीम्स भी उपलब्ध है, जिसमें निवेश करने पर पेंशन की गारंटी मिलती है। ऐसे ही एक स्कीम के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसका नाम “वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना” है।

स्कीम के बारे में

वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) करती है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को 500 रुपये से लेकर 10000 रुपये तक की मंथली पेंशन मिलती है। पेंशन की राशि निवेश राशि पर निर्भर करती है। में पेंशन के साथ-साथ बीमा का लाभ भी मिलता है। वर्तमान में प्लान पर 8-10 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। 60 वर्ष या अधिक उम्र का व्यक्ति स्कीम का लाभ उठा सकता है। स्कीम में तीन वर्षों तक निवेश करने पर लोन के भी आवेदन किया जा सकता है। निवेशक की मृत्यु होने पर जमा राशि नॉमिनी को मिलती है।

ये है कैलकुलेशन

स्कीम के तहत पॉलिसिहोल्डर को एकमुश्त निवेश करना होता है। यदि कोई व्यक्ति एकमुश्त 74,627 रुपये का निवेश करना है तो उसे हर महीने 500 रुपये की पेंशन मिलेगी। वहीं प्रतिमाह 10000 रुपये पेंशन का लाभ उठाने के लिए करीब 15 लाख रुपये का निवेश करना होगा। ऑनलाइन www.licindia.in पर जाकर स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews