Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद एक तरह से एक नए जीवन की जीवन की शुरुआत होती है। इस दौरान जीवनशैली में कई बदलाव होते हैं। वित्तीय स्थिति भी पहले ही तरह नहीं रहती। ऐसे में पहले से ही प्लानिंग जरूरी हो जाती है। इन्हीं समस्याओं को खत्म करने के लिए मार्केट में कई प्लान उपलब्ध हैं। इनमें से एक इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस का एनुइटि प्लान (India First Annuity Plan)  है। इस स्कीम के तहत रेगुलर मंथली पेंशन की गारंटी मिलती है। यह आपके भविष्य को सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है।

प्लान के फायदे

इस प्लान का लाभ 40 वर्ष से 80 वर्ष का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। इसके तहत पॉलिसिहोल्डर को रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन भुगतान की उम्र को चुनने अधिकार होता है। यह एक पारंपरिक इमिजिएट एनुइटि प्लान है। निवेश के तुरंत बाद ही पेंशन शुरू हो जाती है। ज़िंदगी पर एनुइटि पेआउट का लाभ मिलता है। यदि कोई निवेशक पॉलिसी से संतुष्ट नहीं है तो इसे 15 दिन भीतर कैंसल भी कर सकता है। इस प्लान के तहत कोई सरेंडर वैल्यू और बोनस का लाभ नहीं मिलता।

कितना करना होगा निवेश?

प्लान में लाइफ ऑप्शन को चुन निवेशक अपने जीवनसाथी को भी आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। पॉलिसिहोल्डर के मृत्यु के बाद लाइफपार्टनर को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस स्कीम में निवेश की न्यूतम सीमा 3 लाख रुपये है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। कम से कम 1000 रुपये यानि सलाना 12,500 रुपये पेंशन मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)