पेंशन प्लान: एसबीआई के इस स्कीम में लगाएं पैसा, बुढ़ापे में मिलेगी रेगुलर इनकम, निवेश की अधिकतम सीमा नहीं, जानें कैलकुलेशन

pension plan

Pension Plan: मनी पे बैक प्लान भी आपको रिटायरमेंट के बाद लंबे समय तक पेंशन की गारंटी दे सकता है। बस पैसा लगाने का समय और और राशि सही होनी चाहिए। एसबीआई लाइफ का “Life Smart Income Protect Plan” भी इन्हीं योजनाओं में से एक है। लाइफ स्मार्ट इनकम प्रोटेक्ट एक सेविंग प्लान है, जिसमें बीमा लाभ भी मिलता है। इसका लाभ 8 वर्ष से 60 वर्ष का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। मैच्योरिटी की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होती है।

प्लान के फायदे

प्लान के तहत 5, 10, 15 वर्षों के लिए निवेश किया जा सकता है। पॉलिसी टर्म 15 वर्षों का होता है। निवेसगक वार्षिक, अर्द्धवार्षिक और त्रैमासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। इसमें 30 दिन का ग्रेस पीरियड और 15 दिनों का फ्री लुक पीरियड मिलता है। न्यूनतम सम एश्यॉर्ड 1 लाख रुपये होता है। अधिक सम एश्यॉर्ड की सीमा नहीं होती है, व्यक्ति के निवेश राशि पर निर्भर करता है। रीवर्सनरी और टर्मिनल बोनस का लाभ भी मिलता है। प्लान के तहत 4 राइडर्स मिलते हैं- एक्सीडेंटल डेथ बेनेफिट, क्रिटि केयर, एक्सीडेंटल टोटल एंड पर्मानेंट डीसैबिलिटी औए प्रीफर्ड राइडर।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति 15 वर्षों के लिए प्लान को 10 लाख सम एश्यॉर्ड के साथ लेता है। हर साल 76, 270 रुपये का प्रीमियम भुगतान करता है तो उसे सम एश्यॉर्ड का 11% बोनस यानि 10,000 रुपये मिलेगा। इनकम 15 वर्षों तक मिलती रहेगी। रिटायरमेंट के 15 वर्ष पहले यानि 45 की उम्र में यदि कोई व्यक्ति इस पॉलिसी में पैसा लगाता है तो उसे 65 वर्ष आयु के बाद इनकम का लाभ मिलेगा। इससे पॉलिसिहोल्डर अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर पाएंगे।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/स्टॉक मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews