Pension Plan: हर महीने मिलेगी 5000 रुपये की पेंशन, चैन से गुजरेगा बुढ़ापा, 40 की उम्र से पहले करें ये काम

pension plan

Pension Plan: बुढ़ापे में वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई लोग पहले से ही अलग-अलग प्लेटफार्म पर निवेश शुरू कर देते हैं। रिटायरमेंट के बाद जिंदगी चैन और आराम गुजारने के लिए आर्थिक रूप से निर्भर होना आवश्यक होता है। छोटी-छोटी चीजों के लिए किसी और के सामने हाथ फैलाने की जरूरत ना पड़े इसलिए पहले से प्लानिंग करना उचित माना जाता है। यदि आप भी अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अभी से ही निवेश करना चाहते हैं तो केंद्र सरकार द्वारा संचालित “अटल पेंशन योजना” आपकी मदद कर सकती है। वर्तमान में इस स्कीम से काफी लोग जुड़े हुए हैं।

योजना के बारे में

अटल पेंशन योजना में छोटे निवेश पर हर महीने पेंशन की सुविधा मिलती है। योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी। स्कीम के तहत हर हर महीने ₹5000 की राशि पेंशन के रूप में प्रदान की जाती। हालांकि लाभार्थी 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये मासिक पेंशन का चयन कर सकता है। 18 से 40 आयु वर्ग का कोई भी भारतीय नागरिक योजना का लाभ उठा सकता है। पेंशन की राशि मासिक योगदान और निवेशक की उम्र पर निर्भर करती है। किसी भी व्यक्ति को कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है।

ऐसे मिलेगी 5000 रुपये पेंशन

यदि कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र व्यक्ति इस स्कीम में हर महीने 210 रुपये का निवेश करना है। तो उसे 60 वर्ष उम्र के बाद 5000 रुपये की पेंशन पूरी ज़िंदगी मिलती है। 42 साल तक निवेश करना पड़ता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews