कच्चे तेल के भाव में राहत जारी, MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल

कच्चे तेल के भाव में राहत जारी, MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पिछले 3 दिनों से मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में राहत जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में भी कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के नीचे पहुंच चुकी है। एक तरफ जहां क्रूड ऑयल सस्ता हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में भी गिरावट आ सकती है। राजधानी दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है वहीं डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े… MP Weather: 3 सिस्टम एक्टिव, 29 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट

आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के रेट में राहत देखी गई, हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां ईंधन की कीमतों में उछाल देखा गया है। इस लिस्ट में उज्जैन, सीहोर, राजगढ़, नरसिंहपुर, मंदसौर, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, धार और बेतूल शामिल है। प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 94.90 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है।

यह भी पढ़े… CG Weather: कई सिस्टम सक्रिय, 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात की आशंका

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, रतलाम, रायसेन, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में एक लीटर पेट्रोल 108 रुपये के आसपास की कीमत में बिक रहा है। आगर मालवा, बेतूल, भिंड, दमोह, दतिया, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.22 रुपये प्रति लीटर देखी गई।

अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, कटनी, पन्ना, सतना, श्योपुर, शिवपुरी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई है। अन्य शहरों की बात करें तो रीवा, शहडोल और अनुपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से अधिक रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews