क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव जारी, पेट्रोल-डीजल के भाव में लगी आग, MP में बदल गए ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में लगातार कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गुरुवार को क्रूड ऑयल में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड के भाव 84 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुँच चुके हैं। वहीं डब्ल्यूटीआई की कीमत 77.1 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है। देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। महानगरों में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। मध्यप्रदेश में आज फ्यूल के रेट में इजाफा दर्ज किया गया है। कई शहरों में भारी उछाल देखा गया है। वहीं कुछ ऐसे शहर भी जहां पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है। इस लिस्ट में श्योपुर, अनुपुर और रीवा शामिल है।

इन शहरों में बढ़ी पेट्रोल की कीमत

अशोकनगर में 0.36 रुपये, छतरपुर में 0.52 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.23 रुपये, दमोह में 0.41 रुपये, धार में 0.63 रुपये, डींडौरी में 0.57 रुपये, जबलपुर में 0.02 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, मंदसौर में 0.48 रुपये, मुरैना में 0.49 रुपये, सागर में 0.20 रुपये, सतना में 0.31 रुपये, सीहोर में 0.76 रुपये, शहडोल में 0.22 रुपये, शाजापुर में 0.19 रुपये, सीधी में 0.18 रुपये, उज्जैन में 0.14 रुपये और विदिशा में 0,21 रुपये की वृद्धि हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

बेतूल में 0.71 रुपये, देवास में 0.41 रुपये, ग्वालियर में 0.77 रुपये, खरगोन में 0.78 रुपये की गिरावट डीजल के भाव में हुई है। साथ ही अशोकनगर में 0.33 रुपये, छतरपुर में 0.47 रुपये, दमोह में 0.38 रुपये, धार में 0.56 रुपये, डींडौरी में 0.56 रुपये, कटनी में 0.47 रुपये, मंदसौर में 0.45 रुपये, मुरैना में 0.45 रुपये और सीहोर में 0.70 रुपये की बढ़ोत्तरी देखी गई है।

इन शहरों में इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की 109.01 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews