कच्चे तेल में नरमी, देश के कई राज्यों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

कच्चे तेल में नरमी, देश के कई राज्यों में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Rate:  कच्चे तेल के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुए हैं। आज भी ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 87.63 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 81.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश के महानगरों में रविवार कोई ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं देखे गए हैं। हालांकि हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में फ्यूल सस्ता हुआ है। हरियाणा में पेट्रोल पर 29 पैसे की गिरावट हुई है। वहीं पंजाब में 21 पैसे और राजस्थान में 26 पैसे की गिरावट हुई है। दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में पेट्रोल-डीजल की ईंट स्थिर है। कुछ शहरों में वृद्धि तो कहीं गिरावट भी हुई है।

एमपी के इन शहरों में बदले पेट्रोल के दाम

अशोकनगर में 0.30 रुपये, भिंड में 0.35 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.62 रुपये, धार में 0.34 रुपये, कटनी में 0.93 रुपये, नरसिंहपुर में 0.79 रुपये और शिवपुरी में 0.15 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं रीवा में 0.65 रुपये, मंडला में 0.91 रुपये, जबलपुर में 0.45 रुपये, ग्वालियर में 0.46 रुपये, बालाघाट में 0.58 रुपये की गिरावट पेट्रोल में हुई है।

डीजल के भाव में बदलाव

अशोकनगर मरण 0.28 रुपये, भिंड में 0.31 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.55 रुपये, धार में 0.33 रुपये, कटनी में 0.85 रुपये, नरसिंहपुर में 0.69 रुपये, और शिवपुरी में 0.13 रुपये की गिरावट डीजल पर हुई है। बालाघाट, जबलपुर, ग्वालियर, गुना में गिरावट हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये है और डीजल 93.90 रुपये की
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.86 रुपये
  • बालाघाट में पेट्रोल की कीमत 110.61 रुपये और डीजल की 95.72 रुपये
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews