जन्माष्टमी पर MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ईंधन के रेट

जन्माष्टमी पर MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ईंधन के रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ खास बदलाव नहीं हुए। आखिरी बार 14 अगस्त को पेट्रोल की कीमतों में 0.07 रुपये की वृद्धि देखी गई थी। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ईंधन की दाम भी अलग है। कहीं पेट्रोल की कीमत 108 है तो कहीं 112 रुपये तक पहुँच चुकी है। फिलहाल एमपी में पेट्रोल की औसतन कीमत 109.70 रुपये है और डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े… Realme 9i 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे फास्ट स्मार्टफोन, रॉकस्टार डिजाइन आएगा यूजर्स को पसंद, जानें

हालांकि कुछ शहर ऐसे भी है, जहां ईंधन की कीमतों में उछाल देखा गया। इस लिस्ट में उज्जैन, सीहोर, राजगढ़, नरसिंहपुर, जबलपुर और बालाघाट शामिल हैं। इन शहरों में पेट्रोल की कीमत में हल्की वृद्धि है। वहीं कुछ शहर ऐसे भी है, जहां पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही है। इस लिस्ट में अनुपुर, शहडोल और श्योपुर शामिल हैं। यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है। बीते दिन रीवा भी इस लिस्ट में शामिल था।

यह भी पढ़े… Janmashtami 2022 : 10 हजार मुस्लिम कारीगर वृंदावन में बनाते है श्रीकृष्ण की पोशाक, विदेशों में भी है डिमांड

उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, रीवा, पन्ना, नीमच, मंडला, डींडौरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। वहीं अशोकनगर, भोपाल, देवास, ग्वालियर, इंदौर, मुरैना, रायसेन, रतलाम, सागर, सीहोर, सिंगरौली और विदिशा में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews