कच्चे तेल में उछाल, बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP में इतनी हुई ईंधन के भाव में वृद्धि, जानें नए रेट

कच्चे तेल में उछाल, बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP में इतनी हुई ईंधन के भाव में वृद्धि, जानें नए रेट

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में पिछले 24 घंटों में क्रूड ऑयल के भाव में वृद्धि देखी जा रही है। कच्चा तेल 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास की कीमत पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के महानगरों में ईंधन के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में फ्यूल के रेट में बदलाव हुआ है। एमपी में ईंधन की कीमतों में हल्की वृद्धि देखी गई, औसतन 0.10 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया है। हालांकि सभी शहरों में दाम अलग-अलग है। कहीं वृद्धि तो खिन्न गिरावट देखी गई है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल के दाम

अलीराजपुर में 0.43 रुपये, बेतूल में 0.83 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.45 रुपये, गुना में 41 रुपये, कटनी में 0.25 रुपये, मंदसौर में 0.59 रुपये, मुरैना में 0.31 रुपये, पन्ना मन 0.35 रुपये, रतलाम में 0.22 रुपये, रीवा में 0.39 रुपये, सतना में 1.06 रुपये, श्योपुर में 0.48 रुपये और उमरिया में 0.42 रुपये की वृद्धि पेट्रोल में हुई है। मंडला में 1.05 रुपये, नरसिंहपुर में 0.82 रुपय, छतरपुर में 0..64 रुपये, बड़वानी में 0.42 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल के भाव भी बदले

बेतूल में 0.76 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.41 रुपये, गुना में 0.35 रुपये, मंदसौर में 0.54 रुपये, मुरैना में 0.29 रुपये, रतलाम में 0.20 रुपये, रीवा में 0.36 रुपये, सतना में 0.97 रुपये, उमरिया में 0.39 रुपये की वृद्धि हुई है। दूसरी तरफ विदिशा में 0.26 रुपये, उज्जैन में 0.24 रुपये, मंडला में 0.96 रुपये, दतिया में 0.32 रुपये, छतरपुर में 0.58 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये है और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये है और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत108.66  रुपये है और डीजल की93.94  रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.53 रुपये है और डीजल की 96.57 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये है और डीजल की 93.96 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 108.81 रुपये है और डीजल की 94.08 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews