श्रीलंका के बाद इस देश में हुई पेट्रोल-डीजल की किल्लत, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल, यहाँ जानें ईंधन के नए रेट

mp government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ जहां श्रीलंका में पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol and diesel prices) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश में भी ईंधन के दाम बढ़ते जा रहे हैं। यहाँ अचानक से पेट्रोल के दाम में 50 से अधिक की वृद्धि कर दी गई है। बांग्लादेश की आजादी के बाद ईंधन के दाम पहली बार इतने ज्यादा बढ़ चुके। वहीं डीजल पर 42% का इजाफा किया गया है। महामारी के कारण इस देश में तेल की सप्लाई सही से नहीं हो पाई और पेट्रोल-डीजल के इतने बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़े… JEE Advanced 2022: आईआईटी में दाखिले के लिए शुरू हुए रेजिस्ट्रैशन, इन स्टेप्स को करें फॉलो

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये तक देखी जा रही है। हालांकि कुछ ऐसे भी हैं जहां की ईंधन की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। इस लिस्ट में अलीराजपुर, बड़वानी, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, गुना, झबुआ, कटनी, मुरैना, नरसिंहपुर, राजगढ़, शहडोल, सीधी और उमरिया शामिल है।

वहीं आज कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल के दामों में गिरावट भी देखी गई। इस लिस्ट में अनुपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बेतूल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, खरगोन, मंडला, नीमच, पन्ना, रायसेन, रतलाम, सागर, सीहोर, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा शामिल है।

यह भी पढ़े… महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में सियासत, BJP ने काँग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास और अशोक नगर में आज एक लीटर पेट्रोल के दाम 108 रुपये के आसपास रहे। आगर मालवा, बेतूल, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, सीधी और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। उमरिया, शिवपुरी, सतना, पन्ना, कटनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है। वहीं प्रदेश में डीजल 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास के भाव में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews