क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई चिंता, महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल! जानें MP के सभी शहरों का हाल यहाँ

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली। 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के बाद एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार देखी जा रही है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई खास बदलाव नहीं देखे जा रहे हैं। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है की यदि ऐसे ही कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती रहीं, तो भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

यह भी पढ़े… भोपाल : सेना की अग्निवीर भर्ती के उम्मीदवारों का छलका दर्द, प्रैक्टिस के लिए ग्राउन्ड में जाने पर रोक

मध्यप्रदेश में फिलहाल अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक देखी जा रही है। कुछ शहर ऐसे भी हैं जो मुंबई को टक्कर दे रहे हैं। हालांकि आज प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही। आखिरी बार 28 अगस्त को वृद्धि देखी गई थी। कुछ ऐसे भी हैं जहां ईंधन की कीमतों में वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, झाबुआ, ग्वालियर, छिंदवाड़, छतरपुर और बेतूल शामिल है।

प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 109.70 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 94.89 रूपये प्रति लीटर है। सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। श्योपुर, रीवा और अनुपुर में आज की पेट्रोल की की 111 रुपये से अधिक देखी गई है।

यह भी पढ़े… इंदौर : युवक का धड़ मिलने से मची सनसनी, हाथ-पैर बांधकर उतारा मौत के घाट, सिर की तलाश में जुटी पुलिस

आगर मालवा, बेतूल, छतरपुर, दमोह, डिंडोरी, हरदा, झाबुआ, खंडवा, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सिवनी, और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, पन्ना, सतना, शहडोल, शिवपुरी और उमरिया में आज पेट्रोल की 1 लीटर पेट्रोल 110 रुपये के आसपास की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews