Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में नरमी, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate in MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में गिरावट हुई है। ब्रेंट क्रूड 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 84.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई में 0.17 फीसदी की गिरावट हुई है, इसकी कीमत 80.56 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। एमपी में कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट हुई है।

पेट्रोल के भाव में बदलाव

शिवपुरी में 0.20 रुपये, नरसिंहपुर में 0.30 रुपये, मुरैना में 0.74 रुपये, खरगोन में 0.20 रुपये, झाबुआ में 0.67 रुपये, होशंगाबाद में 0.74 रुपये, बड़वानी में 0.27 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं बालाघाट में 0.35 रुपये, बैतूल में 0.31 रुपये, भिंड में 0.42 रुपये, भोपाल में 0.33 रुपये, छतरपुर में 0.60 रूपये, छिंदवाड़ा में 0.80 रुपये, देवास में 0.40 रुपये, धार में 0.78 रुपये, गुना में 0.43 रुपये, जबलपुर में 0.24 रुपये, मंदसौर में 0.62 रुपये, राजगढ़ में 0.38 रुपये, रीवा में 0.84 रुपये, सागर में 0.49 रुपये, सिवनी में 0.29 रुपये, सीधी में 0.39 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये और उज्जैन में 0.24 रुपये की गिरावट पेट्रोल में हुई है।

डीजल के भाव भी बदले

उज्जैन में 21 पैसे, टीकमगढ़ में 21 पैसे, सीधी में 36 पैसे, सिवनी में 27 पैसे, रीवा में 76 पैसे, राजगढ़ में 34 पैसे, मंदसौर में 57 पैसे, कटनी में 54 पैसे, जबलपुर में 21 पैसे, गुना में 39 पैसे, धार में 71 पैसे, छिंदवाड़ा में 72 पैसे, छतरपुर में 55 पैसे, भोपाल में 29 पैसे, भिंड में 39 पैसे, बैतूल में 28 पैसे, बालाघाट में 33 पैसे और अनुपुर में 25 पैसे की गिरावट हुई है। हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खरगोन, मुरैना, नरसींपुर, शहडोल, शिवपुरी, सिंगरौली और विदिशा में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के भाव 108.32 रुपये और डीजल के 93.61 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के भाव 108.40 रुपये और डीजल के 93.67 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल के भाव 108.66 रुपये और डीजल के 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल के भाव 108.70 रुपये और डीजल के 93.98 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल के भाव 111.14 रुपये और डीजल के 96.21 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल के भाव 109.00 रुपये और डीजल के 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews