Petrol Diesel Rate: कच्चे तेल में भारी गिरावट, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP के कई जिलों में बदल गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

pay by car

Petrol And Diesel Rate In MP Today: ग्लोबल मार्केट में शनिवार को  कच्चे तेल के भाव में गिरावट देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड में 1.54 फीसदी की गिरावट हुई है, इसकी कीमत 74.79 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई 1.57 फीसदी गिरावट के साथ 70.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के राज्यों में ईंधन के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। एमपी के विभिन्न शहरों में फ्यूल के रेट भी अलग-अलग हैं।

यहाँ बदले पेट्रोल के भाव

भोपाल में 0.33 रुपये, धार में 0.43 रुपये, डींडौरी में 0.57 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये और अशोकनगर में 0.45 रुपये की गिरावट हुई है। अनूपपुर में 0.36 रुपये, बड़वानी में 0.22 रुपये, बैतूल में 0.51 रुपये, छतरपुर में 0.50 रुपये, देवास में 0.34 रुपये, झाबुआ में 0.32 रुपये, खंडवा में 0.39 रुपये, नीमच में 0.21 रुपये, रायसेन में 0.16 रुपये, राजगढ़ में 0.38 रुपये, सागर में 0.16 रुपये और उज्जैन में 0.01 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।

डीजल के भाव में बदलाव

एमपी के डीजल के भाव में भी बदलाव हुआ है। हालांकि ज्यादातर जिलों में ईंधन के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। भोपाल में 0.29 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.46 रुपये, अशोकनगर में 0.40 रुपये, कटनी में 0.47 रुपये, मुरैना में 0.45 रुपये और सीहोर में 0.52 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं  शाजापुर, सागर, रतलाम, रायसेन, नीमच, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, गुना, देवास, छतरपुर, भिंड, बैतूल, बड़वानी और अनूपपुर में डीजल के भाव हल्की बढ़ोत्तरी हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.32 रूपये और डीजल की 93.61 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रूपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रूपये और डीजल की 93.93 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रूपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रूपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 108.58 रूपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews