कच्चे तेल में तेजी, देश में घट सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, MP में बदले ईंधन के भाव, जानें अपने शहर का हाल

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड में 0.50 फीसदी और डब्ल्यूटीआई में 0.61 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं देश में पेट्रोल और डीजल के दाम घट सकते हैं। भारत सरकार ईंधन पर लगने वाले टैक्स में कटौती कर सकती है। मुद्रास्फीति को काबू में लाने के सरकार यह कदम उठा सकती है। अंतिम बार मई 2022 को टैक्स में कटौती की थी। आज देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में फ्यूल के रेट में बदलाव देखा गया है।

एमपी के इन शहरों में बदले पेट्रोल के दाम

अलीराजपुर में 0.30 रुपये, बड़वानी में 0.41 रुपये, बालाघाट में 0.89 रुपये, दमोह में 0.66 रुपये, गुना में 0.41 रुपये, कटनी में 0.38 रुपये, खरगोन में 0.41 रुपये, मंडला में 0.74 रुपये, रायसेन में .64 रुपये, सिवनी में 0.74 रुपये, श्योपुर में 0.21 रुपये, उज्जैन में 0.10 रुपये और उमरिया में 0.28 रुपये की वृद्धि हुई है। भिंड में 0.62 रुपये, छतरपुर में 0.22 रुपये, देवास में 0.31 रुपये, खंडवा में 0.41 रुपये, नरसिंहपुर में 0.82 रुपये, रतलाम में 0.46 रुपये, रीवा में 0.32, शाजापुर में 0.39 रुपये, सिंगरौली में 0.27 रुपये की गिरावट हुई है।

यहां हुआ डीजल मे बदलाव 

एमपी में डीजल के भाव में 0.08 रुपये की वृद्धि हुई है। बालाघाट, अलीराजपुर, आगर मालवा, बड़वानी, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, गुना, ग्वालियर, हरदा, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खरगोन, मंडला, रायसेन, राजगढ़, सतना, सिवनी, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, उज्जैन और उमरिया में डीजल के भाव में उछाल हुआ है। वहीं टीकमगढ़, सिंगरौली, रीवा, सागर, रतलाम, नरसिंहपुर, पन्ना, मुरैना, मंदसौर, खंडवा, देवास, छतरपुर, बुरहानपुर और भिंड में गिरावट हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के भाव 108.65 रुपये और डीजल के 93.90 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के भाव 108.91 रुपये  और डीजल के 94.14 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल के भाव 108.66 रुपये और डीजल के 93.94 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल के भाव 108.73 रुपये  और डीजल के 94 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल के भाव 109.14 रुपये और डीजल के 94.37 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल के भाव र111.05 रुपये और डीजल के 96.12 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews