68 डॉलर के नीचे पहुंचा कच्चा तेल, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के भाव, यहाँ महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate In MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में कुछ दिनों के नरमी देखी जा रही है। क्रूड ऑयल की कीमत साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँच चुकी है। डब्ल्यूटीआई 0.47 फीसदी की वृद्धि के बाद भी 67.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपपनियों ने पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। एमपी के अलग-अलग जिले नें ईंधन की कीमत भी अलग है। राजधानी भोपाल में 0.10 रुपये की वृद्धि के साथ 108.75 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

पेट्रोल के भाव में बदलाव

होशंगाबाद में 0.76 रुपये, इंदौर में 0.23 रुपये, जबलपुर में 0.26 रूपये, मंदसौर में 0.32 रुपये, सागर में 0.35 रुपये, सीहोर में 0.65 रुपये और सिवनी में 1.81 रुपये की वृद्धि पेट्रोल के भाव में हुई है। वहीं देवास में 0.72 रुपये, शाजापुर में 0.39 रुपये, रायसेन में 0.31 रुपये, झाबुआ में 0.40 रुपये, कटनी में 0.43 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल के भाव भी बदले

सिवनी में डीजल के भाव में 1.65 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा शिवपुरी, शहडोल, सीहोर, सागर, राजगढ़, पन्ना, नरसिंहपुर, मंदसौर, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, इंदौर होशंगाबाद, दतिया, भोपाल और अशोकनगर में डीजल सस्ता हुआ है। बालाघाट, छिंदवाड़ा, देवास, धार, झाबुआ, कटनी, रायसेन और शाजापुर में डीजल सस्ता हुआ है।

16 मार्च को इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.75 रुपये और डीजल की 93.99 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.87 रुपये और डीजल की 94.13 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.94 रुपये और डीजल की 93.93 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.37 रुपये और डीजल की 96.42 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews