Petrol Diesel Rate: इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Rate: इन शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices: तेल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। इस दाम में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिला है और कीमतें अभी भी स्थिर बनी हुई हैं। माल ढुलाई और कुछ अन्य कारणों की वजह से कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अंतर जरूर आया है।

देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर पर यह दाम 21 मई को कम हुए थे। उस समय पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम की गई थी। इसके बाद से देश भर में पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया था।

महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपए और डीजल 94.27 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली के पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर बना हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल के भाव 96.72 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर चल रहे हैं।

आज यहां हुआ कीमतों में बदलाव

आज लखनऊ, पटना समेत नोएडा, गुरुग्राम और जयपुर में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव हुआ है। पटना में पेट्रोल 107.48 रुपए और डीजल 94.26 रुपए लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 96.92 रुपए और डीजल 90.08 रुपए, गुरुग्राम में 96.97 और 89.84 रुपए। लखनऊ में पेट्रोल 96.57, डीजल 89.76 रुपए, जयपुर में 108.05 और 93.36 रुपए प्रति लीटर भाव है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews