मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर, इस राज्य में आज नहीं मिलेगा ईंधन, क्रूड ऑयल में आया भारी उछाल, जानें नए रेट

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में आज क्रूड ऑयल के भाव में भारी उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 92 डॉलर के पार पहुँच चुकी है। हालांकि इसका असर भारत में नहीं दिख रहा है। सरकार ने करीब 500 दिनों से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। 13 सितंबर को ब्रेंट क्रूड 92.11 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 88.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

राजस्थान में आज नहीं मिलेगा फ़्यूल

भारत में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। 13 और 14 सितंबर को राजस्थान में पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। क्योंकि पूरे राज्य भर के पेट्रोलियम डिलर्स एसोसिएशन टैक्स को घटाने की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे। इसकी वजह से आमजन को परेशानी होगी। उम्मीद है कि यहाँ कुछ दिनों में फ़्यूल के रेट कम होंगे।

आज कितनी है पेट्रोल -डीजल की कीमत?

बुधवार को मध्यप्रदेश में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भोपाल में पेट्रोल 108.32 रुपये और डीजल 93.61 रुपये में बिक रहा है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.01 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है। वहीं इंदौर में पेट्रोल 108.66 रुपये और डीजल 93.94 रुपये में मिल रहा है।

इन जिलों में ईंधन सबसे ज्यादा महंगा

अनूपपुर में आज ईंधन सबसे ज्यादा महंगा है। यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.80 रुपये और डीजल की 96.81 रुपये है। इसके अलावा श्योपुर और रीवा में भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से ज्यादा है। एमपी में पेट्रोल की औसतन कीमत 109 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 94 रुपये के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews