Petrol Diesel Rate: इंदौर-राजगढ़ समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, यहाँ भी बदला भाव, जानें लेटेस्ट रेट

petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today:  ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। 0.79 प्रतिशत की वृद्धि के साथ Brent Crude 90.45 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 85.66 डॉलर प्रति बैरल है। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के बढ़ते कीमतों के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए। देश के कई राज्यों में शनिवार को बदलाव देखा गया है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश भी शामिल है।

एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव

आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, धार, डिंडोरी, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, कटनी, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शहडोल, सीधी और उमरिया में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शिवपुरी, शाजापुर, रीवा, सागर, पन्ना, नरसिंहपुर, मंडला, खरगोन, झाबुआ, जबलपुर, देवास, दतिया, छतरपुर, बुरहानपुर, भिंड, बालाघाट, बड़वानी और अशोकनगर में गिरावट देखने को मिली है।

प्रदेश में क्या है ईंधन का भाव?

मध्य प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 107.48 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की औसतन कीमत 92.78 रुपए प्रति लीटर है। एक लीटर डीजल का भाव भोपाल में 91.84 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

भारत में नियमित तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता रहता है। तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6:00 बजे ईंधन के कीमतों को अपडेट करती रहती हैं। वैल्यू एडेड टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में फ्यूल का भाव भी अलग होता है। 13 अप्रैल को आंध्र प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, मणिपुर, महाराष्ट्र, केरल, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ में मामूली इजाफा हुआ है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews