पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर आई अपडेट, 12 सितंबर को कहीं बढ़ें तो कहीं घट गए दाम, फटाफट चेक करें ताजा भाव 

12 सितंबर को कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। खरगोन समेत एमपी के कई जिलों में इजफस हुआ है। 
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: गुरुवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव हुआ है। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट आई है। कर्नाटक और केरल में ईंधन के कीमतों में वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। एक बार फिर क्रूड ऑयल 71 डॉलर के पार पहुँच चुका है। ब्रेंट क्रूड 71.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 67.65 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Fuel Prices Today) 

महानगरों में ईंधन के कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 94.72 रुपये, मुंबई में 103.44 रुपये, कोलकाता में 104.95 रुपये और चेन्नई में 100.75 रुपये है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 87.62 रुपये, मुंबई में 89.97 रुपये, कोलकाता में 91.76 रुपये और चेन्नई में 92.34 रुपये है।

मध्यप्रदेश का क्या है हाल? (Petrol Diesel Rate in MP)

मध्यप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अनुपपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, ग्वालियर, झाबुआ, खरगोन, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, रतलाम, रीवा, सतना, श्योपुर, शिवपुरी और उज्जैन में वृद्धि हुई है। खरगोन में पेट्रोल के रेट में 1 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसके अलावा विदिशा, शहडोल, सागर, राजगढ़, मुरैना, मंदसौर, कटनी, जबलपुर, होशंगाबाद, डींडोरी, धार, भिंड, अशोकनगर और आगर मालवा में गिरावट आई है।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, ग्वालियर में 106.73 रुपये, इंदौर में 106.50 रुपये, जबलपुर में 106.38 रुपये, रीवा में 109.01 रुपये और उज्जैन में 106.96 रुपये है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, ग्वालियर में 92.09 रुपये, इंदौर में 91.89 रुपये, जबलपुर में 91.79 रुपये, रीवा में 94.20 रुपये और उज्जैन में 92.31 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews