कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल में उछाल, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट 

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट होते हैं। टैक्स के कारण विभिन्न राज्यों में ईंधन का भाव भी अलग होता है। 
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: 17 अक्टूबर, गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। कहीं उछाल तो कहीं गिरावट आई है। वहीं ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उछाल आया है। 0.35% की वृद्धि के साथ ब्रेंट क्रूड 74.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.40% वृद्धि के साथ 70.67 डॉलर प्रति बैरल है।

बिहार, गोवा, हरियाणा, केरल, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और छतीसगढ़ में मामूली गिरावट आई है।

महानगरों में इतनी है कीमत (Fuel Prices Today)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 89.97 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश में ईंधन का भाव (Petrol Diesel Rate in MP) 

अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, भोपाल, छतरपुर, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सीहोर, साझापुर, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। सीधी, शहडोल, रायसेन, मुरैना, मंदसौर, खरगोन, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, गुना, धार, दमोह, छिंदवाड़ा, भिंड, अलीराजपुर और आगर मालवा में मामूली गिरावट देखी गई है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.57 रुपये, इंदौर में 106.36 रुपये, ग्वालियर में 107.14 रुपये, जबलपुर में 106.76 रुपये, रीवा में 109.34 रुपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.94 रुपये, इंदौर में 91.77 रुपये, ग्वालियर में 92.46 रुपये, जबलपुर में 92.13 रुपये, रीवा में 94.49 रुपये और उज्जैन में 92.19 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews