Hindi News

इंदौर-धार समेत MP के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में नरमी, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें नए रेट

Published:
Last Updated:
इंदौर-धार समेत MP के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में नरमी, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें नए रेट

Petrol Diesel Prices Today: सरकार ने पेट्रोल और डीजल को लेकर कोई फैसला पिछले एक वर्षों से नहीं किया है। लेकिन कई राज्यों में उतार-चढ़ाव बरकरार है। गुरुवार को तेल कंपनियों ने फ्यूल के नए रेट जारी कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में आज गिरावट देखी गई है। वहीं महाराष्ट्र और राजस्थान में वृद्धि हुई है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हुआ है।

कच्चे तेल का हाल

कच्चे तेल के कीमतों (Crude Oil Prices)  में कभी राहत तो कभी उछाल देखा जा रहा है। 19 अक्टूबर क्रूड ऑयल में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 91.02 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 88.10 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है।

एमपी के इन जिलों में कोई बदलाव नहीं

विदिश, उमरिया, टीकमगढ़, शाजापुर, श्योपुर, शहडोल, सतना, रीवा, रतलाम, रायसेन, मुरैना, मंडला, डींडोरी, दतिया, दमोह, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट , अलीराजपुर और आगर मालवा में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।

एमपी में यहाँ आया उछाल

अनूपपुर में पेट्रोल पर 34 पैसे और डीजल पर 32 पैसे का उछाल आया है। अशोकनगर में पेट्रोल पर 36 पैसे और डीजल पर 33 पैसे की वृद्धि हुई है। बड़वानी में पेट्रोल पर 27 पैसे और डीजल पर 25 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इंदौर में पेट्रोल और डीजल दोनों पर 8 पैसे का इजाफा हुआ है। यहाँ पेट्रोल का भाव 108.66 रुपये और डीजल का 93.94 रुपये है। मंदसौर में पेट्रोल पर 59 पैसे और डीजल पर 54 पैसे की वृद्धि हुई है। इसके अलावा जबलपुर, शिवपुरी, नीमच और सागर में ईंधन महंगा हुआ है।

इन शहरों में सस्ता हुआ ईंधन

ग्वालियर में 59 पैसे की गिरावट के साथ पेट्रोल 108.8 रुपये में बिक रहा हैं, यहाँ डीजल की कीमत 93.84 रुपये है। होशंगाबाद में पेट्रोल पर 84 पैसे और डीजल पर 77 पैसे की कमी आई है। बेतूल में पेट्रोल पर 58 पैसे और डीजल पर 52 पैसे की कमी हुई है। धार में पेट्रोल पर 34 पैसे और डीजल पर 33 पैसे की कटौती हुई है। झाबुआ में पेट्रोल पर 67 पैसे और डीजल पर 61 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। उज्जैन में 19 पैसे की गिरावट के साथ पेट्रोल का भाव 108.81 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच चुका है। वहीं महाकाल की नगरी में 17 पैसे की कमी के साथ डीजल की कीमत 94.08 रुपये है। इसके अलावा सीधी, सीहोर, सिवनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद और हरदा में ईंधन सस्ता हुआ है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews