Hindi News

36 महीने के FD पर मिलेगा 7.75% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 23 अप्रैल से नए रेट लागू 

Last Updated:
 अप्रैल में एक और स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर कितना इंटरेस्ट रेट मिल रहा है?
36 महीने के FD पर मिलेगा 7.75% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 23 अप्रैल से नए रेट लागू 

AI Generated

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरों (FD Rates) का ऐलान कर दिया है। 7 दिन से लेकर 120 महीने तक के टेन्योर पर बैंक 3.50% से लेकर 7.25% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। नए इंटरेस्ट रेट 23 अप्रैल 2026 से लागू हो चुके हैं। 1 करोड़ रुपये से लेकर 3 करोड़ रुपये तक के नॉन-कोलेबल एफडी पर 7.20% से लेकर 7.35% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। जिसमें 12 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी बैंक दे रहा है। 7 दिन से लेकर 120 महीने तक के टेन्योर पर कम से कम 4% और अधिकतम 7.75% रिटर्न मिल रहा है। हालांकि यह सुविधा केवल भारतीय वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी।

सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं।  इसकी वजह मार्केट की स्थिति, रेपो रेट में उतार चढ़ाव और अन्य वित्तीय कारण हो सकते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करके ब्याज दरों को वेरीफाई करने की सलाह दी जाती।

इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 30 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% रिटर्न मिल रहा है। 24 महीने 1 दिन से लेकर 30 महीने तक और 12 महीने 1 दिन से लेकर 15 महीने तक के टेन्योर पर बैंक 7.10% रिटर्न को दे रहा है। 36 महीने 1 दिन से लेकर 45 महीने तक और 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने तक के टेन्योर पर 7% रिटर्न मिल रहा है। 1 साल तक के निवेश पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% ब्याज ऑफर कर रहा है।

यहाँ जानें टेन्योर वाइज ब्याज दरें 

  • 7 दिन से लेकर 1 महीने 15 दिन तक- 3.50%
  • एक महीने 16 दिन से लेकर 3 महीने तक- 4.75%
  • 3 महीने 1 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5.25%
  • 6 महीने 1 दिन से लेकर 12 महीने तक- 6.35%
  • 12 महीने 1 दिन से लेकर 15 महीने तक- 7.10%
  • 15 महीने एक दिन से लेकर 18 महीने तक- 7%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने तक- 7%
  • 24 महीने 1 दिन से लेकर 30 महीने तक- 7.10%
  • 30 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक- 7.25%
  • 36 महीने 1 दिन से लेकर 45 महीने तक- 7%
  • 45 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने से कम- 6.75%
  • 60 महीने से लेकर 120 महीने तक- 6.75%

यहाँ चेक करें नए रेट्स 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews