Hindi News

अब इस प्राइवेट बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, सेविंग्स अकाउंट पर भी अपडेट, यहाँ चेक करें नए रेट

Published:
अप्रैल में एक और प्राइवेट सेक्टर बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव का फैसला लिया है। बचत खाते के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट्स लागू हो चुके हैं। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर कितना रिटर्न मिल रहा है?
अब इस प्राइवेट बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, सेविंग्स अकाउंट पर भी अपडेट, यहाँ चेक करें नए रेट

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD Rates) और सेविंग अकाउंट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव किया है। एफडी  के लिए नई दरें 18 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुकी है। वहीं सेविंग डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 21 अप्रैल 2026 से लागू किए गए हैं। बैंक बदलाव के बाद  7 दिन से लेकर 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं सेविंग्स डिपॉजिट पर न्यूनतम 2.50% पर अधिकतम 5% तक ब्याज मिल रहा है।

सभी बैंक समय-समय पर सेविंग डिपॉजिट, RD और फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विकसित करने की सलाह दी जाती है। बदलाव के बाद भी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है, जो केवल रेजिडेंट नागरिकों के लिए ही उपलब्ध है। सभी टेन्योर पर 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को 0.25% एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है।

इतने दिन के FD पर सबसे ज्यादा ब्याज 

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 500 दिन से लेकर 2 साल तक और 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक के दो अलग-अलग टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 371 दिन से लेकर 499 दिन के टेन्योर पर 7% और 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक के टेन्योर पर 7.50% ब्याज मिल रहा है। 5 साल के टैक्स सेवर डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 7.15% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.40% ब्याज मिलेगा। 375 दिन के ग्रीन डिपॉजिट पर 7% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3.25%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 3.25%
  • 30 से लेकर 45 दिन- 3.50%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • 1 साल- 6.50%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 370 दिन- 6.50%
  • 371 दिन से लेकर 499 दिन- 7%
  • 500 दिन से लेकर 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.25%
  • तीन साल एक दिन से लेकर 5 साल तक- 7.15%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6%

रेकरिंग डिपॉजिट के ब्याज दरों में भी बदलाव 

रेकरिंग डिपॉजिट के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट 18 अप्रैल से ही लागू किए गए हैं। 6 महीने से लेकर 36 महीने तक के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.50% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% से लेकर 7.50% तक ब्याज मिल रहा है। निवेश की न्यूनतम सीमा 100 रुपये और अधिकतम 1,25,000 रुपये तय की गई है।

सेविंग्स डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 

सेविंग डिपॉजिट 21 अप्रैल से बैंक 3 लाख रूपये तक के बैलेंस पर 3.50% सलाना ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 लाख रुपये से अधिक और 25 करोड़ रुपये तक की राशि पर 6.50% ब्याज मिलेगा। वहीं 25 करोड़ रुपये से अधिक की रकम पर 5% ब्याज ऑफर कर रहा है।

Interest-rates-on-Savings-Deposits-wef-21st-April-2026 Interest-Rates-on-Retail-Deposits-18th-April-2026
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews