गुजरात के वलसाड जिले में बुधवार को एक पीकअप वाहन (Valsad Road Accident) पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक 15 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में जारी है। वैन में एक ही परिवार के करीब 30 लोग सवार थे। इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है।
वलसाड पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह के. जडेजा ने बताया कि करीब दोपहर 2:00 बजे एक ही परिवार के करीब 30 लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में नियंत्रण खोने से पिकअप वाहन पलट गया। कई लोगों को गंभीर चोट आई है। 8 की मौत भी हो गई। जिसमें तीन बच्चे, 3 महिलायें और 2 पुरुष शामिल है।
इस दुर्घटना को लेकर पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस को ड्राइवर की लापरवाही और संभवतः नशे में गाड़ी चलाने का संदेह है। हालांकि इसका खुलासा आगे की जांच में होगा।
पीएम मोदी ने दुःख जताया
इस दुर्घटना को पीएम नरेंद्र मोदी से शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, “गुजरात में दुर्घटना के कारण कई लोगों की जान जाने की घटना दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी करता हूँ।” उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्ण ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही घायलों के लिए जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।
बीजेपी सांसद ने दिया उचित ईलाज का आश्वासन
बीजेपी सांसद धावल पटेल ने भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जैसे कि घटना की जानकारी उन्हें मिली, उन्होंने तुरंत स्थानीय विधायक जीतू भाई चौधरी और प्रशासन को सूचित किया। धावल पटेल ने यह आश्वासन भी दिया कि घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “घायलों की जान बचाने की पूरी कोशिश की जाएगी। मृतकों के परिजनों को जल्द-से- जल्द मुआवजा मिले, इसकी कोशिश भी की जाएगी।
The loss of lives due to a mishap in Valsad, Gujarat, is saddening. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. Praying for the swift recovery of the injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 22, 2026
Deeply saddened by the tragic road accident in Valsad district, Gujarat. I extend my heartfelt condolences to the bereaved families and pray for the speedy recovery of those injured.
— Vice-President of India (@VPIndia) April 22, 2026






