नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी (NEET UG 2026) एडमिट कार्ड की तारीख घोषित कर दी है। 26 अप्रैल को 26 अप्रैल को प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। इस बात की जानकारी एनटीए ने अपने आधिकारिक अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।
शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी गई है। एजेंसी ने बताया कि 99.2% उम्मीदवारों को उनकी पहली चॉइस सिटी अलॉट किए गए हैं। ताकि उन्हें परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या न हो। यात्रा आसान हो और वे सही समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो सके।
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र क्यों जरूरी?
नीट यूजी के लिए एडमिट कार्ड बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, जरूरी गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। ध्यान रखें कि इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा प्रवेश पत्र के साथ-साथ ऑरिजिनल फोटो आईडेंटिटी प्रूफ भी लाना होगा। साथ ही एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन भी अनिवार्य होगा।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ या कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में जाकर नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें। सारी जानकारी को सत्यापित करें और इसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका दो से तीन प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर रखें।
नीट यूजी शेड्यूल और पैटर्न
परीक्षा का आयोजन एनटीए 3 मई को सिंगल शिफ्ट में करने वाला है। एग्जाम पेन और पेपर मोड यानी ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 3 घंटे का समय मिलेग, दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। प्रश्नों की संख्या 720 होगी। प्रश्न पत्र तीन विषयों में विभाजित होता। फिजिक्स और केमिस्ट्री दोनों ही विषय से संबंधित 45-45 प्रश्न पूछे जायेंगे। बायोलॉजी सेक्शन में 90 एमसीक्यू होंगे। प्रश्नों की संख्या कुल 180 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न में चार ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें से केवल एक ही सही होगा।
As you prepare for the upcoming NEET Examination, remember to stay calm, focused, and take things one step at a time.
City Intimation Slips have already been released — 99.2% of candidates have been allotted their first-choice city, ensuring convenience and minimal travel…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 22, 2026






