20 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, मध्यप्रदेश में राहत, इन राज्यों महंगा हुआ ईंधन, क्रूड ऑयल में गिरावट, चेक करें ताजा भाव  

मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। कई राज्यों में बदलाव हुआ है। आइए जानें आपके शहर का हाल क्या है?
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों मे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। भारत में फ्यूल के रेट डायनैमिक होते हैं। कहीं गिरावट तो कहीं कमी आई है। गोवा, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में फ्यूल के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। तमिलनाडु और कर्नाटक में मामूली गिरावट आई है। महानगरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में ईंधन का भाव

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

एमपी में क्या है फ्यूल के रेट?

छतरपुर, गुना, जबलपुर, मंडला, राजगढ़, सिवनी और विदिशा में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। वहीं अशोकनगर, बड़वानी, बुरहानपुर, ग्वालियर, होशंगाबाद, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रायसेन, रीवा, सागर, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन में इजाफा हुआ है। बैतूल और धार में पेट्रोल के कीमत में 1 रुपये की वृद्धि हुई है। भोपाल और इंदौर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.50 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.54 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.69 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 91.89 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.93 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.07 रुपये है।

क्रूड ऑयल का भाव 

मंगलवार को कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 0.71% की बढ़ोत्तरी के साथ 77.11 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 0.67% वृद्धि के साथ 73.87 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews