30 मई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, MP में बढ़ गए दाम, छत्तीसगढ़ में राहत, इन राज्यों में भी हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव

30 मई को कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। कहीं गिरावट तो कहीं वृद्धि देखने को मिली है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 30 मई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Brent क्रूड की कीमत 83.56 डॉलर प्रति है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 79.14 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

देश के कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, पुडुचेरी और तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। असम, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गिरावट देखने को मिली है।

महानगरों में ईंधन की कीमत

महानगरों में आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।  राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए और डीजल का भाव 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में  पेट्रोल की कीमत 104. 21 रुपए और डीजल की कीमत 92.15 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100. 75 रुपए और डीजल के 92.32 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी में यहाँ बदले दाम

आगर मालवा, अनूपपुर, बैतूल, छतरपुर, देवास, गुना, हरदा, जबलपुर, झाबुआ, मंडला, नरसिंहपुर, नीमच, रतलाम, सिवनी, शिवपुरी और उज्जैन में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। विदिशा, शाजापुर, शहडोल, सतना, सीहोर, सागर, मुरैना, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, डिंडोरी, धार, छिंदवाड़ा, बड़वानी और अशोकनगर में कमी देखने को मिली है। राजगढ़ में पेट्रोल के कीमत में एक रुपए की वृद्धि देखी गई है।

एमपी में ईंधन की कीमत

1 लीटर पेट्रोल की कीमत मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.44 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.69 रुपए है। वहीं 1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91. 84 रुपए, ग्वालियर  में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.93 रुपए,रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 52.07 रुपए 93.07 रुपए है
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews