Petrol Diesel Prices: शनिवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, कहीं महंगा तो कहीं सस्ता हुआ ईंधन, जानें ताजा भाव

8 जून को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 8 जून को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 79.62 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 75.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

आंध्र प्रदेश, बिहार, हरियाणा, जम्मू- कश्मीर, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में में गिरावट आई है। वैल्यू एडेड टैक्स लगाने पर अलग-अलग राज्यों में ईंधन के भाव में भिन्नता देखी जाती है।

एमपी के इन जिलों में बदले भाव

मध्य प्रदेश में फ्यूल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। अशोकनगर, छिंदवाड़ा, धार, कटनी, मुरैना, राजस्थान, राजगढ़, रीवा, सतना, टीकमगढ़ और विदिशा में वृद्धि हुई है। सिवनी, सीहोर, मंडला, जबलपुर, गुना और बालाघाट में कमी देखने को मिली है।

एमपी के ईंधन के दाम

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 और उज्जैन में 106.82 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

महानगरों में आज कोई बदलाव नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का दाम 104. 21 रुपए और डीजल का 92.15 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की 90.76 रुपए प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100.75 रुपए और डीजल के 92.32 रुपए प्रति लीटर है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews